भगोड़े मेहूल चौकसी ने नई कंपनी के रजिस्ट्रेशन के लिए एप्लीकेशन की हैं : कांग्रेस /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

This is Gold Dust News Channel's Blog...

मुंबई,/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
मुंबई के भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चौकसी ने हाल के दिनों में ग्रेट ब्रिटेन में अपनी नई कंपनी के रजिस्ट्रेशन के लिए एप्लीकेशन की हैं, ऐसा दावा कांग्रेस की प्रवक्ता पवन खेड़ा ने किया हैं ।
कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मोदी जी को यह सवाल किया था कि आप मेहुल चौकसी के प्रत्यापर्ण के लिए कितने गंभीर हैं? आगे उन्होंने कहा था कि मेहुल चौकसी ने 3 दिन पहले ही यूके में नई कंपनी के रजिस्टर के लिए एप्लीकेशन दी थी और उसमें उनका पता दूबई यूएई बताया गया था, क्या यह बात मोदी सरकार जानती हैं? ऐसा सवाल उन्होंने किया था । साथ में संबंधित दस्तावेज भी खेड़ा ने प्रस्तुत किए थे । आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को भारी पराजय का सामना करना पड़ेगा 
 ऐसा दावा कांग्रेस के इस नेता ने किया था और आगे बताया था कि चौकसी के इस कदम के बारे में उन्हें जो जानकारी ना हो, तो सरकार को जनता को भी यह बताना चाहिए ।
CBI और ईडी जैसी तहकीकात करने वाली संस्थाओं ने चौकसी के प्रत्यापर्ण के लिए अगर कोई प्रयास किया हैं, तो उसकी जानकारी सरकार को लोगों के सामने रखनी चाहिए ।ऐसे उन्होंने पत्रकारों को दी हुई मुलाकात में बताया था ।
मेहूल चौकसी से  जिसको  फायदा हुआ हैं, वही शक्तिशाली व्यक्ति उसकी सुरक्षा कर सकता हैं । ऐसा आक्षेप  पवन खेड़ा ने किया था । मेहूल चौकसी के कारण किसको फायदा हुआ हैं ? यह महत्व की और वह शक्तिशाली व्यक्ति कौन हैं? इसके बारे में सवाल करते हुए पवन खेड़ा ने आगे कहा था, कि एंटीगुआ के साथ प्रत्यापर्ण के करार ना होने के बावजूद क्यों मोदी सरकार ने मेहुल चौकसी के प्रत्यार्पण की डिमांड एंटीगुआ सरकार के पास की थी ? चौकसी ने अपने भतीजे नीरव मोदी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक के साथ तेरा हजार करोड़ का घोटाला किया था और बाद में घोटाले लोगों के सामने आए उसके पहले दोनों भारत छोड़कर भाग गए थे और उनको एंटीगुआ और बरमूडा के देशों का नागरिकत्व को मिला था ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Gold Dust News Channel• के लिए...

Comments

Popular posts from this blog

बज़ट में हीरा ईन्ड्रस्टी के लिए कुछ नहीं, जबकि सोने चांदी में आयात शुल्क बढ़ा /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

मुंबई/महाराष्ट्र सुवर्ण कार संघ की ओर से पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

बज़ट में सोने में आयात शुल्क बढ़ने से सोना-चांदी का बिजनेस पड़ोसी देशों में चला जायेगा :जीजेईपीसी /रिपोर्ट स्पर्श देसाई