*सोना-चांदी खरीदना हुआ भारी:आयात शुल्क में भारी बढ़ोतरी से कीमतों में आया बड़ा उछाल*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*सोना-चांदी खरीदना हुआ भारी:आयात शुल्क में भारी बढ़ोतरी से कीमतों में आया बड़ा उछाल*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
(मुंबई रिपोर्ट स्पर्श देसाई)केंद्र सरकार द्वारा सोने और चांदी पर प्रभावी आयात शुल्क (Import Duty) को 6% से बढ़ाकर सीधा 15% करने के फैसले ने सर्राफा बाजार में हलचल मचा दी है। इस वृद्धि में 5% का कृषि अवसंरचना और विकास उपकर (AIDC) भी शामिल है। इस फैसले का सबसे सीधा और कड़ा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने वाला है। खासकर शादियों के मौजूदा सीजन में। सोने की कीमतों में प्रति ग्राम ₹1,300 से ज्यादा की तेजी आई। ड्यूटी में 9% की सीधी वृद्धि के कारण 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दामों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। 24K गोल्ड (99.9% शुद्धता):₹15,207 प्रति ग्राम की अनुमानित कीमत पर अब ₹912 के बजाय ₹2,281 इंपोर्ट ड्यूटी लगेगी। इससे प्रति ग्राम कीमत में ₹1,369 की वृद्धि होगी। यानी 10 ग्राम सोना खरीदने पर ग्राहकों को लगभग ₹13,690 अतिरिक्त देने होंगे। 22K गोल्ड (91.6% शुद्धता): ₹13,965 प्रति ग्राम की दर पर ड्यूटी का बोझ ₹838 से बढ़कर ₹2,095 हो गया है। जिससे प्रति ग्राम ₹1,257 की महंगी खरीदारी होगी। इसके मद्देनजर चांदी भी हुई महंगी। चांदी के आयात पर भी शुल्क बढ़ने से इसकी कीमतों में भारी अंतर आया है। ₹2,74,900 प्रति किलो की अनुमानित कीमत पर पुरानी ड्यूटी ₹16,494 थी। जो अब बढ़कर ₹41,235 हो गई है। इसके चलते चांदी करीब ₹24,741 प्रति किलो या ₹25 प्रति ग्राम महंगी हो गई है। सरकार द्वारा क्यों लिया गया यह फैसला? वह देखें तो बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार का मुख्य उद्देश्य स्वर्ण आयात (Gold Import) में कमी लाना और व्यापार घाटे (Trade Deficit) को नियंत्रित करना है। भारत दुनिया के शीर्ष स्वर्ण आयातकों में शामिल है। जिससे विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव पड़ता है हालांकि सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि शादियों के सीजन में इस फैसले से ज्वेलरी मार्केट की डिमांड प्रभावित हो सकती है और मध्यम वर्ग का बजट बिगड़ सकता है।
~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Gold Dust News •Digital World• #GoldPriceHike #GoldImportDuty #SilverPriceRise #InvestmentNews #JewelryMarket #BreakingNewsHindi #FinanceIndia #GoldRateToday #BusinessUpdates #IndianEconomy #सोना_महंगा #गोल्ड_रेट #इंपोर्ट_ड्यूटी #चांदी_की_कीमत #बिजनेस_न्यूज #आर्थिक_खबरे #शादी_सीजन #निवेश #सर्राफा_बाजार #महंगाई

Comments
Post a Comment
आप का अभिप्राय हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं ।