*सोना-चांदी खरीदना हुआ भारी:आयात शुल्क में भारी बढ़ोतरी से कीमतों में आया बड़ा उछाल*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*सोना-चांदी खरीदना हुआ भारी:आयात शुल्क में भारी बढ़ोतरी से कीमतों में आया बड़ा उछाल*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई (मुंबई रिपोर्ट स्पर्श देसाई)केंद्र सरकार द्वारा सोने और चांदी पर प्रभावी आयात शुल्क (Import Duty) को 6% से बढ़ाकर सीधा 15% करने के फैसले ने सर्राफा बाजार में हलचल मचा दी है। इस वृद्धि में 5% का कृषि अवसंरचना और विकास उपकर (AIDC) भी शामिल है। इस फैसले का सबसे सीधा और कड़ा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने वाला है। खासकर शादियों के मौजूदा सीजन में। सोने की कीमतों में प्रति ग्राम ₹1,300 से ज्यादा की तेजी आई। ड्यूटी में 9% की सीधी वृद्धि के कारण 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दामों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। 24K गोल्ड (99.9% शुद्धता):₹15,207 प्रति ग्राम की अनुमानित कीमत पर अब ₹912 के बजाय ₹2,281 इंपोर्ट ड्यूटी लगेगी। इससे प्रति ग्राम कीमत में ₹1,369 की वृद्धि होगी। यानी 10 ग्राम सोना खरीदने पर ग्राहकों को लगभग ₹13,690 अतिरिक्त देने होंगे। 22K गोल्ड (91.6% शुद्धता): ₹13,965 प्रति ग्राम की दर पर ड्यूटी का बोझ ₹838 से बढ़कर ₹2,095 हो गया है। जिससे प्रति ग्राम ₹1,257 की महंगी खरीदारी...