*सोने की चमक फीकी:जेपीमॉर्गन ने तोड़ा $6,000 का सपना,अब साल के आखिर तक सिर्फ $4,500 तक जाने की उम्मीद*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*सोने की चमक फीकी:जेपीमॉर्गन ने तोड़ा $6,000 का सपना,अब साल के आखिर तक सिर्फ $4,500 तक जाने की उम्मीद*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई (मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई)वैश्विक बाजार में सोने को लेकर बड़ा अनुमान कटौती का मामला सामने आया है। प्रमुख अमेरिकी निवेश बैंक जेपीमॉर्गन ने चालू वर्ष 2026 के लिए सोने के अपने मूल्य लक्ष्य को बड़े पैमाने पर घटा दिया है। पहले जहां बैंक ने साल के अंत तक सोना 6,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने की भविष्यवाणी की थी। वहीं अब उसने तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) का लक्ष्य घटाकर 4,300 डॉलर प्रति औंस और चौथी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के लिए 4,500 डॉलर प्रति औंस कर दिया है। इस कटौती के पीछे बैंक ने कमज़ोर वैश्विक मांग और ब्याज दरों में फिर से बढ़ोतरी की आशंका को प्रमुख कारण बताया है बहरहाल शुक्रवार के कारोबार में हाजिर सोने (स्पॉट गोल्ड) की कीमतों में 1.3% का उछाल देखने को मिला और यह 4,174 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुआ। इस जोरदार तेजी के बावजूद जेपीमॉर्गन के संशोधित अनुमान से साफ है कि साल की दूसरी छमाही में सोने की रफ्तार पहले के अनुमानों जितनी तूफानी नहीं रहने वाली। क्यों घट...