6वां ईन्डिया ईन्टरनेशनल बूलियन समिट 14-15 मार्च को मुंबई में /रिपोर्ट :स्पर्श देसाई

This is Gold Dust News Channel's Blog...
Report by Sparsh Desai/Photos by Google.
मुंबई, / रिपोर्ट :स्पर्श देसाई
ईबजा अथवा आईबीजेए मतलब इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से हर साल की तरह इस साल 2019 में दिनांक 14 और 15 मार्च को "इंडिया इंटरनेशनल बुलियन समित" का आयोजन करने जा रही हैं । यह आयोजन मुंबई की सांताक्रुज एयरपोर्ट के पास होटल सहारा स्टार में होगा ।
इस सम्मेलन में बुलियन मार्केट की समस्या एवं समाधान बूलिश बाजार का भविष्य, सोने चांदी का बाजार में दामों पर दबाव, और दूसरे विषयों पर चर्चा होगी । इस सम्मेलन में पूरे संसार से जुड़े हुए बुलियन विशेषज्ञ एवं व्यापारिक लोग सम्मिलित होगे । जिसके तहत वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अधिकारी लोग, लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी, पूरे संसार की बैंकों के प्रतिनिधि, जीआइए अमेरिका के प्रतिनिधि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, मुंबई स्टॉक एक्सचेंज, एसएनडीटी वूमेन कॉलेज के प्रतिनिधि, विशेष रूप से इस समित में हिस्सा लेंगे ।साथ में पूरे भारत से आए हुए ईबजा के पदाधिकारी भी सम्मेलन में शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ 14 मार्च को 2:00 बजे होगा । जो 7:00 बजे तक चलेगा । इसी दिन बूलियन बाजार की तकनीकी मुद्दों पर सेमिनार आयोजित होगा । इसमें गोल्ड प्योरिटी और हॉलमार्क के बारे में चर्चा होगी।  सोने चांदी की दामों के बारे में चर्चा होगी । हालमार्किंग के साथ साथ एमसीएक्स का भी सेशन होंगा । इस सेमिनार में कई विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे। उनमें एनएबीएल के डायरेक्टर वेंकटेश्वरन, डिप्टी डायरेक्टर देशमुख आर. रामप्रसाद, एमएमटीसी  इंडिया के हेड पंकज देशमुख, हिंदुस्तान जिंक प्लांट के क्वालिटी हेड प्रदीप नयन, एलैक्स स्टवार्ट
 के डिप्टी मैनेजर चेतन उमरानिया, स्किल डेवलपमेंट काउंसिल के प्रेसिडेंट निलेश गुप्ता और अविनाश कुमार साथ में अक्षय कौशिक शामिल होंगे ।
14 मार्च को  2:00 बजे शुरू होने वाला सेशन शाम 7:00 बजे तक चलेगा । 
 15 मार्च को जो कार्यक्रम होगा उसमें स्पॉट एक्सचेंज और बूलियन बैंक पर चर्चा होगी । जिसमें बूलियन स्पॉट एक्सचेंज की स्थापना और बुलियन बैंक बनाने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी । अब तक भारत देश में बुलियन बैंक नहीं होने से बुलियन बाजार को जो फंड़ का सपोर्ट मिलना चाहिए, वह मिल नहीं पाता हैं । इसके अलावा किस तरह से ज्वेलरी की अच्छी डिजाइन बनाई जाए, ताकि लोगों को अच्छा प्रोडक्ट मिले । ज्वेलर्स को भी उसका फायदा मिलें । हॉल मार्किंग को लेकर इंडस्ट्री की समस्याओं पर चर्चा होगी । गलत हॉल मार्किंग पर जो सजा का प्रावधान हैं । उस पर जो सजा हैं वो एक  तक उचित हैं , और कौन-कौन इसके जिम्मेदार हैं ? उसके ऊपर चर्चा होगी । हॉल मार्किंग की जिम्मेदारी सरकार के द्वारा नियुक्त एजेंसी की हैं , लेकिन इस मामले में किस-किस पर जवाबदेही निर्धारित की जाए? उसके बारे में भी चर्चा होगी । मौजूदा हालात में गलत तरीके से हो रहे हॉल मार्किंग पर सजा का प्रावधान हैं, और काफी कड़ा प्रावधान हैं ।
 आज भारतीय बुलियन मार्केट में करीब करीब 4 लाख करोड़ का बुलियन का व्यापार होता हैं । लाखों लोग क्षेत्र में अपनी रोजगारी पाते हैं । इसके बावजूद इस मार्केट की सरकार के जरिए जो उपेक्षा होती हैं । उसे कई ज्वेलर्स और लोग नाराज चल रहे हैं । अभी तक देश में न तो स्पॉट एक्सचेंज स्थापित किया गया ना तो बुलियन बैंक का आयोजन किया गया, यहां तक कि बुलियन बाजार में व्यापारियों को लोन भी बैंक में से मुश्किल से मिलता हैं । बुलियन बाजार की कई समस्याओं पर लोग ज्वेलर्स लोग चिंतित हैं  । इस तरह की उम्मीद थी कि  चुनाव के पहले सरकार कोई पॉलिसी बनाने का ऐलान करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ हैं । बुलियन बाजार पर सरकार  ध्यान दें और उसकी समस्याओं और परेशानी का समाधान करें यही हर ज्वेलर्सो की ख्वाहिश हैं ।
ईबजा यानी इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की स्थापना 1919 में की गई थी । इसी वर्ष की स्थापना के यह साल में 100 साल पूरे होने से यह उनका शताब्दी वर्ष हैं । इसलिए उनके आयोजनों में आयोजकों का बहुत बड़ा उत्साह देखा  जा रहा हैं । वर्तमान समय में ईबजा की 27 राज्यों में ऑफिसें  हैं । और इनके हजारों सदस्य हैं ।
रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √•Gold Dust News Channel• के लिए...


Comments

Popular posts from this blog

बज़ट में हीरा ईन्ड्रस्टी के लिए कुछ नहीं, जबकि सोने चांदी में आयात शुल्क बढ़ा /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

मुंबई/महाराष्ट्र सुवर्ण कार संघ की ओर से पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

बज़ट में सोने में आयात शुल्क बढ़ने से सोना-चांदी का बिजनेस पड़ोसी देशों में चला जायेगा :जीजेईपीसी /रिपोर्ट स्पर्श देसाई