एंटवर्प में करीब 50साल पूरानी भारतीय हीरा कंपनी यूरो स्टार कच्ची पड़ी /रिपोर्ट :स्पर्श देसाई

This is Gold Dust News Channel's Blog.. News For Bullion Industry... Report by Sparsh Desai/Photos & Video by... Google.
मुंबई, / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई,
पिछले लंबे समय से आर्थिक समस्याओं का सामना कर रही  भारतीय मूल की हीरा इंडस्ट्री की बड़ी कंपनी यूरोस्टार डायमंड कंपनी  35 करोड़ में यह कंपनी कच्ची पड़ी हैं । उन पर 4 बैंकों और दूसरा कर्ज़ को मिलाकर इस कंपनी पर 35 करोड़ का (माने 500 मिलियन डॉलर का) कर्ज हैं ।
कई सालों से बेल्जियम के एंटवर्प में स्थाई होकर इस गुजराती  मुलत: पालनपुर के रहवासी  कौशिक मेहता के परिवार की कंपनी यूरोस्टार पिछले कई सालों से समस्या से जूझ रही हैं । उन्होंने बैंकों का कर्ज वापस करने के लिए लोन पुनर्गठन की फोर्मुला रखी थी, लेकिन वह रिजेक्ट हो गई थी  ।
       इजरायल की वेबसाइट रापापोर्ट के रिपोर्ट के मुताबिक 15 दिन पहले इस कंपनी की  बेल्जियम कोर्ट ने  अर्जी रिजेक्ट कर दी थी । जिसमें एंटवर्प कॉरपोरेट कोर्ट द्वारा बैंकरप्सी की फेवर में चुकादा दिया था। जिसके मद्देनजर अब कंपनी कच्ची पड़ी हैं और बंद होने की कगार पर हैं ।
 वेबसाइट रापापोर्ट के रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के  पास 25 मिलीयन डॉलर का स्टॉक अभी भी मौजूद हैं ।,, जबकि साल 2017 में हिसाब आडिट करने के लिए अधिकारियों ने इस  केलिए इनकार किया था । कंपनी के पास एबीएन एमरो, केबीसी, बैंक ऑफ इंडिया और स्टान्डर्ड चार्टर्ड बैंकें  जैसी कई बड़ी बड़ी रकम कर्ज के रूप में  बाकी हैं । जो रकम 500 मिलियन डॉलर  माने रुपया 3500 करोड़ जितनी होती हैं ।  इसका कर्ज चुकाया नहीं गया और जिसकी वसूली के लिए बैंक अपना कार्य करने के लिए तैयार हैं । उसके सामने कंपनी कोर्ट में गई थी पर कोर्ट ने बात सूनने से ही इन्कार कर दिया था । उसके सामने अब कंपनी अपील में जाने की तैयारी दर्शा रही हैं । उपरांत इस परिस्थिति के लिए एबीएन एमरो और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के जरिए रिपेमेंट के लिए बताए गए अभिगम जिम्मेदार होने की बात कौशिक मेहता ने कही थी ।
कौशिक मेहता ने इस यूरोस्टार कंपनी की स्थापना सन 1970 में की थी । कंपनी का नेटवर्क पूरी दुनिया में फैला हैं । कंपनी की ऑफिसें बोस्टवाना, चाइना, हांगकांग, भारत, गल्फ और अमेरिका में अभी भी है।
रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √• गोल्डस्ट न्यूज़ चैनल •के लिए...

Comments

Popular posts from this blog

बज़ट में हीरा ईन्ड्रस्टी के लिए कुछ नहीं, जबकि सोने चांदी में आयात शुल्क बढ़ा /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

मुंबई/महाराष्ट्र सुवर्ण कार संघ की ओर से पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

बज़ट में सोने में आयात शुल्क बढ़ने से सोना-चांदी का बिजनेस पड़ोसी देशों में चला जायेगा :जीजेईपीसी /रिपोर्ट स्पर्श देसाई