भारत में सबसे पहला गोल्ड एक्सचेंज बनेगा / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
This is √•Gold Dust News Channel•'s Blog.. News from Bullion & Diamond Industry...
Report by Sparsh Desai/Photos & Video by...Google.
मुंबई,/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
सोने के दामों में रहेली प्रवाहिता, विसंवादित्ता ज्वेलरी उद्योग में पारदर्शिता का अभाव और सोने की गुणवत्ता सहित कई सवालों के निराकरण के लिए भारत सरकार ने नई गोल्ड पॉलिसी लाने का निर्णय किया हैं ।
इसके लिए सभी पहलुओं को तराशा गया हैं और इंडस्ट्री के स्टॉक होल्डरों के साथ बात भी की हैं ।
पॉलिसी के संबंधित अलग अलग सभी सूचनाओं को इकट्ठा कर उसका मसौदा तैयार करने की जिम्मेवारी सरकार ने "वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल" और "इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट अहमदाबाद" के संयुक्त पार्टनरशिप से बने हुए "इंडियन गोल्ड पॉलिसी सेंटर "याने आईजीपीसी को दी हैं । आईजीपीसी ने इस पॉलिसी के संदर्भ में सभी मुसदा तैयार कर सरकार को सौंप दिया गया हैं ।
काफी लंबे समय से सरकार को गोल्ड और ज्वेलरी उद्योग सलाह देता आया हैं एवं इंडस्ट्री के संलग्न रिसर्च भी हो रहे हैं। IIMA के गोल्ड पॉलिसी सेंटर ने इसके पहले भी सरकार को पॉलिसी तैयार करने में मदद की थी और सरकार ने उनके सलाह सूचनों को स्वीकार भी किया था ।
- इस पॉलिसी में भारत गोल्ड एक्सचेंज बनाने का मसौदा तैयार किया गया था। भारत में अब तक सोने के दाम निश्चित करने के लिए कोई ठोस पद्धति नहीं हैं । इसीलिए हर शहरों, हर राज्यों में दाम अलग-अलग होते हैं, उसमें बड़ा फर्क दिखता हैं । गोल्ड एक्सचेंज बनने से सोने के दामों में समानता आएगी बाजार में प्राइस मेकैनिज्म भी आएगा । जिसका सीधा फायदा कस्टमर को मिलेगा ।
- रिपोर्ट स्पर्श देसाई
- √•Gold Dust Channel• के लिए...

Comments
Post a Comment
आप का अभिप्राय हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं ।