₹ 5600 करोड़ के NSEL स्कैम की चार्ज शीट में हूआ पर्दाफाश :कम स्टोक के बावजूद किया गया था ट्रेडिंग /रिपोर्ट: स्पर्श देसाई

This is √•Gold Dust News Channel•'s Blog.. News from Bullion & Diamond Industry... Report by Sparsh Desai/Photos & Video by...Google.
मुंबई, रिपोर्ट:स्पर्श देसाई
मुंबई पुलिस की आर्थिक गुना शाखा याने की ईओडब्लू ने बताया था कि रु.5600 करोड़ के कमोडिटी स्पॉट एक्सचेंज नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड यानी कि एनएसईएल के घोटाले की तहकीकात में एनएसईएल डिफॉल्टिंग सैलर्स के पास कमोडिटीज के कम स्टॉक होने के बावजूद गैर कानूनी तौर पर ट्रेडिंग किया था। जिसमें से 12 गोडाउन में कोई स्टॉक मिला नहीं था । स्टोक कमी के मुआवजे भी कथित तौर पर शंकास्पद रिकॉर्ड बना में आए थे । ऐसा ईओडब्ल्यू की हाल की पूरक चार्जशीट में  दिखाया गया था ।
एनएसईएल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म होने से उन्होंने कृषि उत्पादनों के साथ 52 कमोडिटी ट्रेडिंग किया था । चार्ज शीट में यह भी बताया गया था, कि एनएसईएल ने गोडाउन में माल की कमी का पूरा स्टॉक ना होने के बावजूद फर्जी ट्रेडिंग किया था  । तहकीकात के दौरान यह बताया गया था कि 12 गोडाउन खाली पड़े थे । एनएसईएल में दलालों को फोर्ज किए गए नियुक्ति पत्र और वेयरहाउसिंग की रशिद भी जारी की थी और 63 मूवर्स टैक्नोलॉजी लिमिटेड के साथ 36 कंपनियां और 27 व्यक्तियों के विरुद्ध दिसंबर 2018 में चार्जशीट फाइल की गई थी।
एनएसईएल घोटाला जब लोगों के सामने आया, उस समय जुलाई 2013 में नए कॉन्ट्रैक्ट लांच नहीं करने का केंद्र सरकार के जरिए आदेश को सस्पेंड किया गया था ।  उस समय बताया गया था कि 2 दर्जन से ज्यादा सदस्यों ने कांन्ट्र्क्टको बैंक करने में कमोडिटीज़ की मंजूरी बिना एक्सचेंज पर ट्रेडिंग करते थे । जो बाबत और ट्रेडिंग के नियमों का उल्लंघन एनएसईएल ने भारत सरकार ने मंजूर की गई आजादी की और फॉरवर्ड मार्केट कमिशन 1955 की कानूनी धारा का उल्लंघन कर गैर कानूनी तौर लंबे समय के वायदे लांच किए थे । उन्होंने निवेशकों के पैसों का गलत इस्तेमाल अपने फायदे के लिए किया था । ऐसा चार्जशीट में बताया गया हैं ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई /√• Gold Dust News Channel• के लिए...

Comments

Popular posts from this blog

बज़ट में हीरा ईन्ड्रस्टी के लिए कुछ नहीं, जबकि सोने चांदी में आयात शुल्क बढ़ा /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

मुंबई/महाराष्ट्र सुवर्ण कार संघ की ओर से पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

बज़ट में सोने में आयात शुल्क बढ़ने से सोना-चांदी का बिजनेस पड़ोसी देशों में चला जायेगा :जीजेईपीसी /रिपोर्ट स्पर्श देसाई