मेहुल चौक्सी की गीतांजलि जेम्स लिक्विडेशन में जायेगी /रिपोर्ट स्पर्श देसाई
This is √•Gold Dust News Channel•'s Blog.. News from Bullion & Diamond Industry...
Report by Sparsh Desai,/Photos & Video by Google.
मुंबई, / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई.
पंजाब नेशनल बैंक याने की पीएनबी के साथ धोखाधड़ी करने वाले प्रमुख सूत्रधार और फरार हीरा व्यापारी मेहुल चौकसी के जरिए प्रमोट की गई बीएसई लिस्टेड गीतांजलि जेम्स अब बंद होने की कगार पर हैं । कंपनी के बहुत सारे निवेशकों ने कॉरपोरेट इंसॉंल्वेंसी प्रोसेस के लिए 180 दिन की मूद्दत को आगे बढ़ाने का इनकार करने से कंपनी अब लिक्विडेशन की ओर आगे बढ़ रही हैं ।
गीतांजलि जेम्स की कमेटी ऑफ क्रेडिट मतलब सी ओ सी ने रेजोल्यूशन की प्रक्रिया के लिए मुद्दत को आगे बढ़ाने की बात को 56.14% वोटों से उड़ा देने से कंपनी के सामने अब लिक्विडेशन की कार्यवाही होने की प्रबल संभावना बनी हैं ।
रेजोल्यूशन प्रोफेशनल मतलब आरपी विजय कुमार गर्ग ने इसके आधार पर हाल के दिनों में शेर बाजार को यह जानकारी दी थी कॉरपोरेट्स इंसॉल्वेंसी रेजोल्यूशन प्रोसेस के लिए 180 दिन की मुद्दत इस महीने की 6 अप्रैल को समाप्त हो गई थी और अब निवेशकों ने ज्यादा मूद्दत देने से इंकार करने पर कंपनी की मिल्कत को बेचकर उनको बंद करने की प्रक्रिया हाथ में ली गई हैं । ऐसा विजय कुमार गर्ग ने बताया था ।
निजी क्षेत्र की निवेशक बैंक आईसीआईसीआई ने रुपया 890 करोड़ के डिफॉल्ट के सामने कंपनी के विरुद्ध अक्टूबर 2018 में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल एनसीएलटी की मुंबई बेंच के समक्ष अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई थी ।
पी एम बी के साथ $2 अरब की धोखाधड़ी करने के मामले में मेहुल चौकसी और उनका भांजा नीरव मोदी फरार होने के बाद सरकारी एजेंसियों ने तहकीकात शुरू की, तब आईसीआईसीआई बैंक ने सबसे पहले इंसॉल्वेंसी पिटिशन फाइल की थी।
गीतांजलि जेम्स कंपनी के जरिए एक्सचेंज समक्ष फाइल किए गए निवेदन के मुताबिक कंपनी को निवेशकों के समूह को रुपया 12,558 करोड़ चुकाने बाकी हैं । कामकाज के लिए ली गई लोन और व्यावसायिक निवेशक के तौर पर इस लोन को कंपनी ने लिया था ।
/ रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √• Gold Dust News Channel • के लिए ...

Comments
Post a Comment
आप का अभिप्राय हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं ।