गुजरात में सोने की आयात में 27 प्रश की गिरावट दर्ज की गई / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई
This is √•Gold Dust News Channel•'s Blog.. News from Bullion & Diamond Industry...
Report by Sparsh Desai/Photos & Video by...Vikkipedia & Google ।
मुंबई, /रिपोर्ट : स्पर्श देसाई
30 मार्च 2019 के रोज समाप्त होते वित्त वर्ष में अहमदाबाद में सोने की आयात 27% कम हो कर 52 टन की रही थी । जो पिछले 8 साल में सबसे कम आयात में, दूसरे क्रम पर मानी जाती हैं । अहमदाबाद एयरपोर्ट के कार्गो हैंडल करती हुई सीएसईसीएल ने बताया था, कि 2018 के अप्रैल से लेकर 2019 के मार्च के बीच 52 टन सोने के आयात हुई थी । जो इसके अगले साल इसी वक्त के दौरान 71.14 टन की आयात की गई थी । सीएसईसीएल ने बताया था कि मार्च में सोने की आयात 6.8 टन हुई थी । जो इसके अगले वर्ष की इसी वक्त के दौरान 3.14 टन आयात तुलना में दुगनी वृद्धि दर्शाती हैं।
इस वक्त के दौरान सोने के रिटेल में डिमांड अच्छी रहने से गत पिछले महीने सोने में दाम प्रति 10 ग्राम रुपया 34 हजार से भी दाम गिरे थे,और शादियों के मौसम चालू होने से बड़े पैमाने पर सोने की बिक्री हुई थी । ऐसा ज्वेलर्स एसोसिएशन अहमदाबाद के वाइस प्रेसिडेंट जिगर सोनी ने बताया था ।
वित्त वर्ष 2018 - 19 के दौरान सोने के साथ चांदी की आयात में भी गिरावट देखी गई थी । पिछले वित्त वर्ष में गुजरात में चांदी की आयात 35 टन हुई थी । जो उसके अगले वित्त वर्ष में 218.53 टन चांदी की तुलना में 84% की गिरावट दर्शाती हैं । मार्च में चांदी की आयात 98% गिरकर 0.39 टन हुई थी । जबकि उसके अगले साल में उसी वक्त के दौरान 15 .64 टन चांदी की आयात की गई थी ।
रिपोर्ट: स्पर्श देसाई √•गोल्ड ड़स्ट न्यूज़ चैनल • के लिए...

Comments
Post a Comment
आप का अभिप्राय हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं ।