गैर कानूनी तौर पर आये हूए सोने की पहचान छूपाने के लिए उसका मेल्टिंग किया जाता हैं /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

This is Gold Dust News Channel's Blog...Report by Sparsh Desai /Photos :Google .
मुंबई,/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
भारत में प्रतिवर्ष गैर कानूनी तौर पर करीब 200 टन सोना आता हैं । उसमें खासकर भारत से सटे म्यानमार (पुराना नाम बर्मा अथवा ब्रह्मदेश) से गैर कानूनी तौर से जो सोना भारत में आता हैं, उसे सरहद पर अधिकारियों को पकड़ने के बाद पहचान करने में मुश्किल हो रही हैं । क्योंकि भारत में आने वाला इसी सोने पर कोई विदेशी छाप या कोई चिन्ह या कोई लोगों नहीं होते हैं । उनको वहीं से ही मेल्टिंग करने के लिए इन सरहदों के पास भट्टीयां खड़ी कर दी गई हैं । ऐसे पर सोने की ड्यूटी नहीं भरी जा सके उसी गिनती से वहीं पर ही सोना मेल्टिंग किया जा रहा हैं । 
डीआरआइए को वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने ऐसे कई हिस्सों में संसार के तौर पर तहकीकात करने की सूचना दी हैं, ताकि सोने को मेल्टिंग करने के लिए खड़ी कर दी गई, कई भट्टीयों  के सामने कार्रवाई की जा सकें । इसके पीछे एक अंतरराष्ट्रीय संगठित गिरोह इसमें शामिल होने की संभावना हैं, और इस मेल्टिंग करके उसी सोने को जमीनी रास्तों से
  गैर कानूनी तौर से भारत में भेंजा जा रहा हैं । कुछ अधिकारीयों के मुताबिक गुप्त एजेंसियों के जरिए वर्तमान वित्त वर्ष में अब तक रु. 1000 करोड़ से भी ज्यादा कीमत का करीब 3500 किलो तक का सोना और सोने के गहने जप्त किए गए हैं ।  नोट बंदी के  बाद गैरकानूनी तरीके से पिछले 2 साल में भारत में  लाने जाने वाले तस्करी के सोने में वृद्धि हुई हैं ।
वित्त वर्ष 2017 -18 में सरहद पर कस्टम विभाग ने रु. 974 करोड़ का कीमत का 3225 किलोग्राम सोने को जप्त किया था । जो नोटबंदी के वर्ष दौरान ₹ 472 करोड़ का 1422 किलोग्राम सोने से दुगना माना जा रहा हैं । साल 2018- 19 में अब तक नहीं  जप्त किए गए जत्थे में कोलकाता, सिलीगुड़ी, आसाम, गुवाहाटी और पूर्व के कुछ क्षेत्रों का हिस्सा  25% का हो सकता हैं । ऐसा  माना जा रहा हैं ।
कुछ ज्वेलर्सो का मानना हैं कि सरकार ने सोने पर लगाई उपरी तह की आयात शुल्क और सोने में उपरी तह तक के दाम मद्देनजर  सोने की तस्करी में वृद्धि हो रही हैं ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √• Metro city Post• के लिए...

Comments

Popular posts from this blog

बज़ट में हीरा ईन्ड्रस्टी के लिए कुछ नहीं, जबकि सोने चांदी में आयात शुल्क बढ़ा /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

मुंबई/महाराष्ट्र सुवर्ण कार संघ की ओर से पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

बज़ट में सोने में आयात शुल्क बढ़ने से सोना-चांदी का बिजनेस पड़ोसी देशों में चला जायेगा :जीजेईपीसी /रिपोर्ट स्पर्श देसाई