अमरीका का जीडीपी दर उपरी तह तक आने से डॉलर हूआ मजबूत ,सोना चांदी गिरे /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

This is Gold Dust News Channel's Blog...
Report by Sparsh Desai/ photos by Google.
मुंबई,/रिपोर्ट स्पर्श देसाई ।
मुंबई जवेरी बाजार मैं शनिवार को मंदी देखने को मिली थी ।सोने के दाम प्रति 10 ग्राम गिरकर बिना जीएसटी 33000 के अंदर और जीएसटी के साथ 34000 के अंदर देखे गए थे ।चांदी में भी गिरावट आगे बढ़ी थी ।  संसार के बाजार में डॉलर के दाम ऊपरी तब तक आने से और उसके पीछे  संसार के स्तर पर हेज़ फ़ड़ो की बिकवाली बढी होने  के समाचार भी आये थे ।
मुंबई करेंसी बाजार में शनिवार को रुपये के सामने डॉलर रूपया 70 .75 से रूपया 70 .74 तक खुलकर रूपया 70 .68 होने के बाद उछलकर दाम 71 के आखिर में रु.70.91 तक रहे थे । डॉलर में दाम शनिवार को 17 पैसा बढा था  । ब्रिटिश पाउंड के दाम ज्यादा 28 से गिरकर 93.93 से 93.94 तक थे ।

संसार के सोने के दाम में प्रति औंस गिरकर 1306.50  डॉलर से  होकर 1307.90  डॉलर तक रहे थे, शनिवार शाम को ।
   संसार के बाजार के पीछे पीछे स्थानीय जवेरी बाजार में  डिमांड के अभाव से बिकवाली बढ़ने से दाम टूटे  थे ।
 मुंबई जवेरी बाजार में सोने में दाम प्रति 10 ग्राम के 995 के बिना जीएसटी  रु. 33155 वाले, दाम  रु. 32820 पर बंद रहे थे । जबकि 999 के दाम  रु. 33 280 वाली, रु. 32 945 पर बंद रहे । जीएसटी के साथ दाम 34 हजार के अंदर उतर कर रु. 33800 -33 850 तक दिखें ।
 मुंबई में चांदी के दाम  प्रति किलो 999 जीएसटी रु. 39805 वाले दाम 39285 पर बंद रहने के बाद, शाम को यह दाम 39200- 39250 तक और जीएसटी वाले दाम करीब रू. 1100 से  1200  तक उपर थे  । 
संसार के बाजार में सोने के पीछे शनिवार को चांदी के दाम भी गिरे थे । प्रति औंस के निचले तह के दाम 15.52 डॉलर होकर 15.53 डॉलर रहे थे । प्लेटिनम में भी दाम गिर कर शाम को 861.80 से 861.90 डॉलर तक पहुंचे थे । पैलेडियम के दाम गिरकर 1536.70 डॉलर थे ।
अमेरिका के जीडीपी के आंकड़े अपेक्षा से अच्छे आने की ख़बर आई थी । अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच बातचीत विफल रहने के बाद अब चीन अमेरिका के साथ मंत्रणा चल रही हैं । उसके ऊपर संसार के बाजारों के लोगों व्यापारियों की नजर हैं । चीन की मैन्युफैक्चरिंग के आंकड़े भी कमजोर आए हैं ।
अमेरिका के जीडीपी में बाजार की अपेक्षा 2 .2 प्रतिशत की वृद्धि के सामने 2. 6 की प्रतिशत की वृद्धि और डॉलर इंडेक्स में बाउंस बैक देखने को मिले होने से वर्तमान सप्ताह  में संसार के तौर पर ऊपरी स्तर  मुनाफा रूपी बिकवाली पर दबाव देखा गया था ।
भारत में भारत पाकिस्तान के युद्ध की परिस्थिति निर्माण होने से पिछले सप्ताह बाजार में ग्राहकों की कमी दिखी थी और व्यापार भी ठीक से नहीं चला था और संसार के बाजार में भी खास उत्साह जनक ना आने से फौरेक्स बाजार में डॉलर और रुपया का कमजोरी का रुख रहने से दामों में गिरावट आई थी ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई /√• Gold Dust News Channel•के लिए...

Comments

Popular posts from this blog

बज़ट में हीरा ईन्ड्रस्टी के लिए कुछ नहीं, जबकि सोने चांदी में आयात शुल्क बढ़ा /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

मुंबई/महाराष्ट्र सुवर्ण कार संघ की ओर से पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

बज़ट में सोने में आयात शुल्क बढ़ने से सोना-चांदी का बिजनेस पड़ोसी देशों में चला जायेगा :जीजेईपीसी /रिपोर्ट स्पर्श देसाई