भारत का फरार हीरा व्यापारी नीरव मोदी लंडन में घुम रहा हैं /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

This is Gold Dust News Channel's Blog...
Report by Sparsh Desai / Photos &Video by The Telegraph ।
नीरव मोदी लंडन में
Video & Photos Courtesy / The Telegraph
मुंबई,/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
        मुंबई का हीरा व्यापारी नीरव मोदी जो पंजाब नेशनल बैंक को करोड़ों का चूना लगाकर भारत से फरार हो गया था । उसके बारे में हाल के दिनों में यह जानकारी मिली हैं कि वह लंदन में बेफिक्र होकर घुम रहा हैं ।                                              
    टेलीग्राफ के एक संवाददाता ने नीरव मोदी को रास्ते पर टहलते हुए देखा तब उनको उनके  कौभांड के बारे में कुछ सवाल पूछे तो उनको उन्होंने जवाब दिया था "नो कॉमेंट्स, सॉरी" इसके बाद नीरव मोदी को इस संवाददाता ने आगे यह भी पूछा था कि क्या आप लंदन में हीरो का व्यापार कर रहे हैं? तब भी नीरव मोदी ने "सॉरी, नो कमेंट "कहकर  वो आ बढ़ गया था ।
भारत का यह फरार हीरा व्यापारी नीरव मोदी लंदन की सड़कों पर जब घुम रहा था, तब बदले हुए लूक में नजर आ रहा था  । वह दाढ़ी और मूंछ में दिख रहा था, सामान्यता वह क्लीन शेव दिखता हैं ।                                                

     नीरव मोदी और उनके मामा मेहुल चौकसी ने पंजाब नेशनल बैंक को करीब 14000 करोड़ का चूना लगाया था और बाद में भारत से फरार हो गए थे । 
     टेलीग्राफ के संवाददाता ने उनको यह भी सवाल पूछा था कि आप लंदन में कितने दिन रहने वाले हो ? तो तब भी उन्होंने कुछ जवाब नहीं दिया था । नीरव मोदी लंदन के वेस्ट एंड में एक आलीशान अपार्टमेंट में रह रहा हैं । उनको लंदन के "द टेलीग्राफ" के संवाददाता मैक ब्राउन ने उनको ढूंढ निकाला था  और उनको  कुछ सवाल भी पूछे थे । नीरव मोदी ने राजकीय आश्रय के लिए लंदन सरकार को जो एप्लीकैशन दी हैं । वह ब्रिटेन सरकार के द्वारा विचाराधीन हैं । नीरव मोदी ने महंगा ऑस्ट्रिच हाइड कंपनी का जैकेट पहना था, जब वह लंदन में घुम रहा था । जिनकी कीमत करीब करीब ₹10 लाख होती हैं ।
टेलीग्राफ के संवाददाता ज्यादा सवाल पूछे उसके पहले नीरव मोदी टैक्सी करके वहां से निकल गया था  । माना जाता हैं कि नीरव मोदी लंदन में जो फ्लैट में रहता हैं,  वह 62 करोड़ का हैं । उसका मंथली रेंट 13 लाख रुपया हैं । उन्होंने वहां हीरों का नया व्यापार शुरू किया हैं और अपने घर से ही थोड़ी दूर  अपना व्यवसाय कर रहा हैं । ऐसा जानने में आया हैं कि वह अपने घर पर अपनी हीरा कंपनी के बीच अपने कूत्ते को घुमाने के लिए भी निकलता हैं । टेलीग्राफ ने सरकारी सूत्रों ने बताया था कि नीरव मोदी एक वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी के संपर्क में हैं, जो अमीर विदेशियों को सलाह देते हैं ।
नीरव मोदी यूके में ऑनलाइन बैंक अकाउंट का भी संचालन करता हो ऐसी भी संभावना हैं ।
इस समाचार के साथ जो वीडियो  और तस्वीरें दी गई हैं, वह  दोनों "द टेलीग्राफ" के सौजन्य से प्रस्तुत किए गए हैं।
•रिपोर्ट स्पर्श देसाई √• Gold Dust News Channel• के लिए...

Comments

Popular posts from this blog

बज़ट में हीरा ईन्ड्रस्टी के लिए कुछ नहीं, जबकि सोने चांदी में आयात शुल्क बढ़ा /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

मुंबई/महाराष्ट्र सुवर्ण कार संघ की ओर से पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

बज़ट में सोने में आयात शुल्क बढ़ने से सोना-चांदी का बिजनेस पड़ोसी देशों में चला जायेगा :जीजेईपीसी /रिपोर्ट स्पर्श देसाई