उड़ान संस्था का विराट हास्य कवि सम्मेलन हूआ संपन्न : उधोगपति रमेश धाकड़ को उड़ान रत्न सम्मान से सम्मानित कियागया /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

This is Gold Dust News Channel's Blog.. News For Bullion Industry... Report by Sparsh Desai/Photos & Video by... Agency.
मुंबई, रिपोर्ट :स्पर्श देसाई,
महानगर की जानी-मानी संस्था "उड़ान "द्वारा होली के पावन अवसर पर हुए "ऐतिहासिक अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन" में देश के जाने-माने कवि लोग जैसे कि शशिकांत यादव, जानी बैरागी, दीपक शुक्ला, आशीष अनंत और श्रीमती अर्चना अनंत ने हास्य, व्यंग और देशप्रेम की कविता सुनाकर उपस्थित विशाल श्रोतागणों को खुश कर दिया था और बड़े पैमाने पर तालियां बटोरी थी ।
इस अवसर पर मंच सारथी एवं "उड़ान "संस्था के अध्यक्ष युगराजजी जैन ने अपने अनोखे अंदाज में कवियों को प्रस्तुत कर मंच की गरिमा बनाए रखी थी । इस कार्यक्रम में लोकप्रिय समाजसेवी शिक्षण प्रेमी एवं भामाशाह रमेश धाकड़जी को "उड़ान रत्न सम्मान" से सम्मानित किया गया था । उक्त अवसर पर संस्था के संयोजक शांतिलाल वी जैन, सहसंयोजक लायन सुरेश जैन, उपाध्यक्ष गणपत कोठारी, शांतिलाल पूनमिया, भरत कोठारी, उधोगपति कनकराजजी लोढा, बीसी भालावत, अशोक छाजेड़ , सोहन लाल परमार, दिनेश फोला मूथा, राजाराम देशमुख, शांतिलाल सेठ, पारस लूणिया, पारसजी गुंडेचा, संजय जैन, डा.रमणीक बक्शी, ताराचंद बोराणा, राजकुमार चप्पलोत, हस्तीमलजी कटारिया        एसपी जैन, किशोर खाबिया, नरेंद्र भंडारी,  निर्मल टीकमगढ़, संजयराजा जैन, केसी जैन, नरेन्द्र हीरावत, राधिका प्रसाद दूबे और दूसरे लोगों ने उपस्थित रहकर इस समारोह की गरिमा बढ़ाई थी । इस मौके पर बड़े पैमाने पर दूसरे लोगों में व्यापारियों, साहित्य के शौकीनों, लेखकों, समाजसेवियों, पत्रकारों के साथ दूसरे लोग भी उपस्थित थे ।
इस आयोजन में दूसरे कई सम्मान भी हुए थे ।
कार्यक्रम लंबी रात तक चला था और अपनी बड़ी कामयाबी के साथ संपन्न हुआ था ।
कार्यक्रम में आभार प्रकट किया था संस्था के संयोजक शांतिलाल जैन ने ।
   रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √•Goldust News Channel• के लिए...




Comments

Popular posts from this blog

बज़ट में हीरा ईन्ड्रस्टी के लिए कुछ नहीं, जबकि सोने चांदी में आयात शुल्क बढ़ा /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

मुंबई/महाराष्ट्र सुवर्ण कार संघ की ओर से पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

बज़ट में सोने में आयात शुल्क बढ़ने से सोना-चांदी का बिजनेस पड़ोसी देशों में चला जायेगा :जीजेईपीसी /रिपोर्ट स्पर्श देसाई