नवी मुंबई में "द ईन्डिया ज्वेलरी पार्क "की आधारशिला रखी गई /रिपोर्ट स्पर्श देसाई
This is Gold Dust News Channel's Blog...
Report by Sparsh Desai/ Photos by Google .
Report by Sparsh Desai/ Photos by Google .
मुंबई,/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
मुंबई से सटे नई मुंबई के महापे गांव में कल दिनांक 5 मार्च केंद्रीय वाणिज्य, उधोग वाली नागरी विमान वाहतूक मंत्री सुरेश प्रभु के हाथों ज्लवेरी पार्क की आधारशिला रखी गई ।
महाराष्ट्र सरकार के साथ का मेमोरेन्ड़म आफ अंड़रस्टैंडिंग को एक साल पूरा होने के बाद भारत का जेम्स एंड ज्वेलरी क्षेत्र का प्रथम ज्वेलरी पार्क होगा । ऐसा पहली बार होगा की
इसे ज्वेलरी पार्क को "को - ऑपरेटिव हाउसिंग "के मॉडल से तैयार किया जाएगा जिसमें ज्वेलरी के छोटे-बड़े ऐसे 4800 यूनिट का समावेशन होगा ।
राज्य सरकार इस पार्क के लिए ज्वेलरी कारिगरों की खुशियों एवं सुरक्षा के लिए और इस क्षेत्र के लघु,मध्य म एवं माईक्रो कंपनियों के लिए फंड देगी ।
इस ज्वेलरी पार्क की थीम सीप्स और भारत डायमंड बुर्श से अलग होगी, विभिन्न होगी ।
इस पार्क में हर छोटे व्यापारियों की ईक्काईयों के जगा उपलब्ध होगी । साथ में दूसरी सुविधाएं जैसे कस्टम, बैन्क और जरुरी सेवाएं प्रदान करने वाली एजेंसीयों की आफिसें होगी ।
इस ज्वेलरी पार्क को विकसित करने के लिए भारत डायमंड बुर्श को आधार बनाया जायेगा ।
आगामी दिनों में इस ज्वेलरी पार्क का कमर्शियल डेवलपमेंट शुरू हो जायेगा ।
इस पार्क की विशेषता यह होगी कि इस पार्क में जवेलरी के निर्यातकों और स्थानिय सप्लायर्स दोनों ही एक ही प्लेटफार्म पर अपने बिजनेस दस्तावेज तैयार कर सकेंगें । जिसमें खासकर ज्वेलरी के निर्यातकों को जो भी फायदे मिलते हैं वो उसे इसी पार्क से ही उपलब्ध हो जायेगा ।
यह पार्क भारत डायमंड बुर्श से विभिन्न होगा । इस पार्क में सरकारी सहायता जिस तरह मिलने वाली हैं उसे देखते हुए इस पार्क में ज्यादा से ज्यादा यूनिट्स रहने की संभावना हैं ।
राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फनडवीस ने इस पार्क को जरुरी संकुलित सहाय जैसे सड़क, रेल यातायात से जोड़ने का वादा किया हैं ।
इस पार्क की आधारशिला रखते वक़्त वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा था कि "ज्वेलरी पार्क होने के बाद इसी ज्वेलरी पार्क में करीब एक लाख लोगों को रोजगारी मिलने की उम्मीद हैं । यहां काम करने वाले कारीगरों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रहने के लिए आवास भी उपलब्ध करवाए जाएंगे । मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क के तहत का स्थापन किया जाएगा । जैम्स एंड ज्वेलरी का कारोबार हंड्रेड बिलियन डॉलर तक ले जाने की हमारी क्षमता हैं । इसी तरह के प्रयास से ही राष्ट्र की आर्थिक व्यवस्था ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती हैं । मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस व्यवसाय में कुशलता जरूरी हैं । इसे देखते हुए इस व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए और उन को प्रशिक्षित करने के लिए यहां जेम एंड ज्वेलरी क्षेत्र की ईन्स्टीट्यूट की स्थापना की जाएगी । उन्होंने आगे कहा कि देश में स्पीड और स्थिर दोनों का विचार कर विकास किया जा रहा हैं और एक नए भारत का निर्माण हो रहा हैं । गौरतलब हैं कि फरवरी 2018 में मैगनेटिक परिषद में जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल याने जीजेईपीसी का महाराष्ट्र सरकार के साथ यह अनुबंध हुआ था कि, जिस तरह मुंबई जवेरी बाजार में सोने चांदी के साथ हीरे के व्यापार हो रहा हैं । उसी तरह से नई मुंबई के महापे में भी एक ही जगह पर, एक ही प्लेटफार्म पर, एक ही छत के नीचे सोने, चांदी और हीरे का व्यापार शुरू हो सके ,ऐसा ज्वेलरी पार्क बनाया जाए । इसी के तहत नई मुंबई के महापे गांव की इस खुली जगह पर कल दोपहर को इसके आधारशिला रखी गई थी ।
मुंबई लोनावला हाईवे पर जो पहली टनल महापे आती हैं, उसके पास यह ज्वेलरी पार्क का निर्माण होगा । यह पूरा प्रकल्प जीजेईपीसी का हैं ।
यह पूरा प्रकल्प 21 एक्ड़ क्षेत्र, प्लोट क्रमांक OS -12-EL, MICD --TTC, इलैक्ट्रोनिक जोन, नेल्को रोड़, महापे, नवी मुंबई 400710 पर हैं ।
इस अवसर पर जीजेईपीसी के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि" भारत में जेम्स एंड ज्वेलरी का निर्यात का कारोबार 40 अरब डॉलर का हैं और इस उधोग में करीब 50 लाख लोग जूडे हूए हैं । यहां जो जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क का निर्माण होगा उससे महाराष्ट्र और भारत का आर्थिक विकास होगा । "
कहकर उन्होंने अपनी बात समाप्त की थी ।
- /रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Gold Dust • News Channel•के लिए ...

Comments
Post a Comment
आप का अभिप्राय हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं ।