फरार हीरा व्यापारी मेहूल चौक्सी ने अमरीका में मनी लांडरिंग के कागजात जला दिए थे /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

This is Gold Dust News Channel's Blog...
Report by Sparsh Desai/Photos by Google/
मुंबई,/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई,
मुंबई से पंजाब नेशनल बैंक को 15,600 का चूना लगा कर भागे हुए मेहुल चौकसी की अमेरिका स्थित कंपनी में हाल के दिनों मेंCVD हीरो का व्यापार किया हैं ।
CVD हीरे दरअसल असली हीरे नहीं होते,वो मानव सर्जित हीरें होते हैं जो बिल्कुल असली हीरे की तरह होते हैं।  जो नेचुरल डायमंड नहीं नहीं होते । मेहूल चौकसी की अमेरिकन कंपनी सैमुअल ज्वेलर्स इंक ने ऐसे हीरों की बिक्री असली हीरे कहकर की थी । जिनको लैब में प्रमाणित करने हेतु भेजा गया था । वहां पाया गया कि यह हीरे नेचुरल नहीं हैं । बल्के CVD
Diamonds हैं ।
जिसके मद्देनजर युएस बैंकरप्सी अदालत ने तहकीकात करने के लिए नियुक्त किए गए हीरा विशेषज्ञ जोन जे.कर्ने ने अपनी फौरेंसिक रिपोर्ट में यह आरोप लगाया था कि"गीतांजलि जेम्स लि.ग्रुप की सहयोगी कंपनी सैम्यूल्स ज्वेलर्स को 200 लाख डॉलर मिले थे,जो गीतांजलि जेम्स ने PNB ने ईश्यू किए गए जाली लैटर्स आफ अंड़रटैकिंग यानिकी LOUके जरिए मिले थे ।
सैम्यूल्स ज्वेलर्स और गीतांजलि जेम्स के मालिक मेहूल चौकसी के नियंत्रण में रहने वाली कंपनियों के बीच के शाम रोयल्टी एग्रीमेंट के जरिए मिले थे । इस में कुछ कंपनियां जो मध्य पूर्व के राष्ट्रों में हैं ,वो महज कागजों पर ही हैं ।
इस सैम्यूल्स ज्वेलर्स में मेहूल चौकसी का बेटा रोहन चौकसी और उनका  दूसरा भांजा नेहल मोदी प्रमुख हैं ।
मेहूल चौकसी और उसके भांजे नीरव मोदी ने जाली LOU के जरिए PNB पंजाब नेशनल बैंक से ₹ 15,600 करोड़ के ट्रान्जैकशन किए थे ।
नीरव मोदी के भाई नेहल मोदी भी इस हेराफेरी में सह आरोपी हैं,ऐसा CBI और ED के आरोप नामा के तहत बताया गया हैं ।
मेहूल चौकसी और नीरव मोदी का PNB का काला सच बाहर आए उसके पहले वे दोनों साल 2018 की जनवरी में देश छोड़कर भाग निकले धे।
इनकी तहकीकात में यह कहां गया हैं कि PNB घोटाला साल 2018 की फरवरी में लोगो के सामने आया था ।
मेहूल चौकसी और उनका भांजा नीरव मोदी और उनके दूसरे वफादार लोग अमरीका की एक होटल में मिले थे । यहां गीतांजलि जेम्स और उनकी सहयोगी कंपनियों की माली हालत पर गंभीर चर्चा हूई थी ।
टैक्सेस स्थित गीतांजलि जेम्स की एक और कंपनी वोया वेयर ब्रान्ड़्स ,जिन्होंने सैम्यूल्स ज्वेलर्स के साथ ट्रान्जेकशन किये थे ,उह ट्रान्जेकशन के सभी कागजातों को आग के हवाले करने की सूचना नेहल मोदी को मेहूल चौकसी ने दी थी ।
यह मनी लांडरिंग के कागजात थे ऐसा माना जाता हैं ।
इनके साथ इस प्रकार की कार्यवाही में उनकी उंगली पर नाचने वाली कंपनीयों में ऐक्सक्एक्स डिजाइन डिरैक्ट इंक, कोले एंड एसोसिएट्स और अल अरब ज्वेल्स के साथ ताईपैंगाना ट्रेड़िंग लि. थी ।
CVD हीरों की बिक्री से पकड़ी जाने पर मेहूल चौकसी और लंदन में टहल रहे नीरव मोदी का दावा टेलीग्राफ के पत्रकार के ईन्टरइंट वालें विडीयो से फिर एक बार यह दोनों चर्चा में हैं ।
•रिपोर्ट स्पर्श देसाई √• Gold Dust News Channel•के लिए...

Comments

Popular posts from this blog

बज़ट में हीरा ईन्ड्रस्टी के लिए कुछ नहीं, जबकि सोने चांदी में आयात शुल्क बढ़ा /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

मुंबई/महाराष्ट्र सुवर्ण कार संघ की ओर से पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

बज़ट में सोने में आयात शुल्क बढ़ने से सोना-चांदी का बिजनेस पड़ोसी देशों में चला जायेगा :जीजेईपीसी /रिपोर्ट स्पर्श देसाई