2019 की जनवरी में सोने की आयात में 64%का उछाल /रिपोर्ट : स्पर्श देसाई
This is Gold Dust News Channel's Blog... Report by Sparsh Desai/Photos:Google.
मुंबई,/रिपोर्ट :स्पर्श देसाई
स्थानीय तौर पर सोने में दाम पिछले 5 साल से भी ऊपरी तह तक पहुंचे होने के बावजूद भी देश में जनवरी की सोने की आयात में वृद्धि देखी गई थी । शादियों की मौसम को ध्यान में रखते हुए ज्वेलर्स ने सोने का स्टॉक ज्यादा रखने का मुनासिब समझा था, इसलिए सोने के आयात में वृद्धि देखी गई थी ।
वर्तमान वर्ष के जनवरी के महीने में गोल्ड की आयात सालाना हिसाब से से 64% बढ़कर 46 टन तक पहुंची थी । ऐसा सरकारी सूत्रों ने बताया हैं ।
हालांकि दिसंबर 2018 की तुलना में यह आयात कम हैं । दिसंबर में सोने की आयात का अंक 60 टन रहा था ।
भारतीय समाज में आने वाली बहू को सोने के गहने चढ़ाने की परंपरा हैं । जिसके मद्देनजर शादियों के मौसम के दौरान और उनके पहले की सोने की मांग उपरी तह तक रहती हैं ।
सौगात के लिए भी सोने की डिमांड देती हैं । मकर सक्रांति के बाद शादियों की मौसम शुरू हुई हैं । जो होली के कुछ दिन पहले तक चालू रहेगी । मई महीने में आने वाले अक्षय तृतीया के त्यौहार को नजर में रखते हुए भी व्यापारियों ने पहले से ही स्टाॅक कर लिया हो ऐसा लगता हैं । भारत में सोने की खरीदारी के लिए अखातीज को शुभ दिन माना जाता हैं । साथ में आ रही लोस चुनाव के मद्देनजर इस साल भारत में सोने की डिमांड में वृद्धि होने की संभावना हैं, ऐसी संभावना वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने पहले से ही कर दी हैं ।
चुनाव मतलब एक तरह का खर्च और आय में वृद्धि ।
आने वाले वित्त वर्ष में प्रस्तुत किए गए बजट में सरकार ने कुछ लोकप्रिय कदम उठाए हैं और मध्यम वर्ग एवं किसानों के हाथ में नगद की बचत हो, ऐसी राहत दी हैं । मध्यमवर्ग को ईन्कम टैक्स में राहत दी गई हैं । रुपयों की कमजोरी और ग्रामीण लोगों की आय में गिरावट के कारण पिछले साल सोने की आयात कमजोर रही थी । लेकिन इस साल किसान एवं मध्यम वर्ग के हाथ में लिक्विडिटी बढ़ने की संभावना होने से सोने की डिमांड में वृद्धि देखी जा सकती हैं । ऐसा जवेरी बाजार के सूत्रों ने बताया था ।
Report by Sparsh Desai √• gold dust news channel • के लिए...

Comments
Post a Comment
आप का अभिप्राय हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं ।