बज़ट में हीरा ईन्ड्रस्टी के लिए कुछ नहीं, जबकि सोने चांदी में आयात शुल्क बढ़ा /रिपोर्ट स्पर्श देसाई
This is √•Gold Dust News Channel•'s Blog.. News from Bullion & Diamond Industry...©√●Gold Dust News Channel●
◆Report by Sparsh Desai ◆Photos & Video by... Google.
मुंबई, /रिपोर्ट स्पर्श देसाई,
साल 2019 के युनियन बज़ट में हीरा ईन्ड्रस्टी के लिए कुछ प्रावधान न होने से भारत की मुंबई और सूरत के हीरा बाजार में मायुसी का वातावरण हैं ।
वैसे भी भारत की हीरा ईन्ड्रस्टी में मंदी प्रवर्तमान हैं, उपर से इस इंडस्ट्री में डोमेस्टिक उत्पाद और निवेशकों के करोड़ों रुपए ईनपूट टैक्स क्रेडिट में जमा हो जाने से बड़े पैमाने पर वर्किंग केपिटल रुक जाने से हीरा व्यापारी लोग परेशान हैं ।
जब की किमती धातुओं और सोने पर इस बज़ट में आयात शुल्क 10 प्रश से बढ़ाकर 12.5 प्रश कर देने से सोने के दामों में वृद्धि होगी साथ में सोने की खरीदारी पर 3 प्रश का जीएसटी यानि कि खरीदार पर 15.5 प्रश बोज गिरेगा ।
सोने में आयात शुल्क बढ़ने से गैर कानूनी तरीके से आने वाले सोने में वृद्धि होगी । जिससे सरकार की आबकारी जकात को झटका लग सकता हैं ।
सोने में उपरी तह तक दाम पहुंच जाने पर लोग सोने की खरीदारी से दूर रहेंगे । जिसके मद्देनजर सोना चांदी बाजार में मंदी आने की संभावना हैं ।
सोने में खरीदारी कम हो जाने पर ज्वेलर्स लोग अपने उत्पादों को कम करने से कारिगरों को कम रोजगारी मिल सकती हैं, इससे कारिगर दूसरे उधोग की और रुख कर सकता हैं, या फिर वो बेरोजगार हो सकता हैं । ऐसी संभावना भी जताई जा रही हैं ।
इस बज़ट में सोने पर बढ़े आयात शुल्क से ज्वेलरी उधोग अपनी चमक गंवा सकता हैं ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई√• Gold Dust News Channel•के लिए...

Comments
Post a Comment
आप का अभिप्राय हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं ।