अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने के दामों में वृद्धि/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
This is √•Gold Dust News Channel•'s Blog.. News from Bullion & Diamond Industry...©√●Gold Dust News Channel●
◆Report by Sparsh Desai ◆Photos & Video by... Google.
मुंबई, रिपोर्ट स्पर्श देसाई,
साल 2019 के बज़ट में सोने पर आयात शुल्क 10 प्रश से बढ़ाकर 12.5 प्रश कर दिया गया, जिसके बाद भारत के स्थानिय बाजारों में सोने की किमतों में वृद्धि देखी गई थी ।
अब यह खबर आ रही हैं कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की किमतों में वृद्धि देखी गई हैं ।
संसार के बाजारों में मंदी और अमेरिकी फैड़रल रिजर्व के जरिए फिर से व्याज के दरों कमी आयेगी ऐसी संभावना से और अमेरिका और चाइना के बीच नये सिरे से व्यापार में मुश्किलातों से इस शुक्रवार दिनांक 12 जूलाई को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने के दामों में वृद्धि देखी गई थी ।
उन बाजारों में स्पोट के दाम प्रति औंस 0.3 प्रश बढ़कर $ 1407.69 हुआ था ।
इस सप्ताह में सोने के दामों में 0.6 प्रश की वृद्धि हुई हैं । जब की अमेरिकी सोने के वायदे में दाम प्रति औंस 0.2 प्रश बढ़कर $ 1409.90 हुआ था ।
ऐसा माना जा रहा हैं कि अमेरिकी डॉलर थोडी नर्मी , मिडल ईस्ट में परिस्थिति खराब और अमेरिका और चाइना के बीच ट्रेड वार आगे बढ़ने की संभावना से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दामों में वृद्धि देखी गई हैं । इस तरह की बात सीएमसी मार्केट के चीफ मार्केट स्ट्रेटेजिस्ट माईकल मेकग्रेथ ने बताया था ।
अमेरिकी फैड़रल रिजर्व बैंक के चेयरमैन जरोम पोवले ने अभी के दिनों में व्याज के दरों में कटौती का संकेत दिया था ।
चाइना के साथ व्यापार का विवादों और संसार के तौर पर मंदी के कारण कारोबार में निवेश में गिरावट हो रही हैं । इसी बात के मद्देनजर फैड़रल की आनेवाली बैठक में व्याज दरों में कटौती का अनुमान हैं ।
इसी दौरान अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प ने बताया था कि चाइना दिया हुआ वचन का पालन नहीं करता हैं । चाइना ने अमेरिकी किसानों से वादा किया था कि चाइना कृषि उत्पादों की खरीदारी करेगा ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust News Channel•के लिए...

Comments
Post a Comment
आप का अभिप्राय हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं ।