सभी पहलुओं पर विचार कर सोने के आयात शुल्क में वृद्धि की गई हैं : सुभाषचन्द्र गर्ग, वित्त मंत्री/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

This is √•Gold Dust News Channel•'s Blog.. News from Bullion & Diamond Industry...©√●Gold Dust News Channel● ◆Report by Sparsh Desai ◆Photos & Video by... Google.
मुंबई, / रिपोर्ट स्पर्श देसाई,
इस साल के नये बज़ट में सोने और दूसरी धातुओं पर आयात शुल्क 10 प्रश से बढ़ाकर 12.5 प्रश कर देने से जेम्स एंड ज्वेलरी ईड़स्ट्री में भूचाल आ गया हैं ।
इस आयात शुल्क बढ़ाने से पहले गैर कानूनी तौर से आने वाले सोना-चांदी से बाजार और सरकार की इकोनॉमी पर असर और दूसरे परिबलों पर पूरा सोच विचार किया गया था ।
इस तरह की बातें सरकारी माध्यमों के जरिए मिली थी ।
इस संदर्भ में वित्त मंत्री सुभाषचन्द्र गर्ग ने बताया था कि बज़ट में सोने और दूसरी धातुओं पर जो आयात शुल्क बढ़ाया गया हैं, उसके सभी पहलुओं पर अभ्यास करके उस पर पूरा विचार किया गया था । हालांकि इसी तरह का आयात शुल्क बढ़ाने से देश में गैर कानूनी तरीके से सोना आने का ड़र कुछ ज्वेलर्सो ने व्यक्त किया था ।
इस बढ़ी हुई ड्यूटी से जेम्स एंड ज्वेलरी ईड़स्ट्री में आक्रोश फैल गया हैं । इस इंडस्ट्री के बड़े-बड़े एसोसियेशन ने इस ड्यूटी का जोरदार विरोध किया हैं । इस बढ़ी हुई ड्यूटी से सोना-चांदी महंगा हो जाएगा,जिसका बोज़ ग्राहकों पर आ सकता हैं । भारी बोज़ से ग्राहक लोग इस इंडस्ट्री से दूर हो गये तो मार्केट में मंदी आ सकती हैं, जिससे सोना-चांदी उधोग अपनी चमक गंवा सकता हैं । 
वर्ल्ड़ गोल्ड़ काउंसिल के एमडी सोमसुंदरम् ने इस सिलसिले में बताया था कि इस प्रावधान से ग्रे मार्केट में उछाल आयेगा ।
जब की ओल ईन्डिया जेम्स एंड ज्वेलरी काउंसिल डोमेस्टिक के चेयरमैन एन.पद्मनाभन इसके लिए कहां था कि कस्टम ड्यूटी और जीएसटी को मिलाकर सोने में दाम 15.5 प्रश बढ़ेगा , जो ग्रे मार्केट को प्रोत्साहन देगा और गैर कानूनी तौर पर आयात होने वाले सोने में वृद्धि होगी ।
कहकर उन्होंने अपनी बात समाप्त की थी।
इसी तरह सोने में बढ़े हुए आयात शुल्क को कम करवाने हेतु ईब्जा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीराज कोठारी अपना एक डेलिगेशन लेकर वित्त मंत्री से बातचीत करने वाले हैं  ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई√• Gold Dust News Channel• के लिए...

Comments

Popular posts from this blog

बज़ट में हीरा ईन्ड्रस्टी के लिए कुछ नहीं, जबकि सोने चांदी में आयात शुल्क बढ़ा /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

मुंबई/महाराष्ट्र सुवर्ण कार संघ की ओर से पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

बज़ट में सोने में आयात शुल्क बढ़ने से सोना-चांदी का बिजनेस पड़ोसी देशों में चला जायेगा :जीजेईपीसी /रिपोर्ट स्पर्श देसाई