साल 2019के बज़ट में सोने पर आयात शुल्क 10प्रश से 12.5प्रश बढ़ाया गया /रिपोर्ट स्पर्श देसाई
This is √•Gold Dust News Channel•'s Blog.. News from Bullion & Diamond Industry...©√●Gold Dust News Channel●
◆Report by Sparsh Desai ◆Photos & Video by... Google.
मुंबई, /रिपोर्ट स्पर्श देसाई,
साल 2019 के बज़ट में सोने एवं किमती धातुओं की आयात शुल्क 10प्रश से बढ़ाकर 12.5 करने से सोना-चांदी के दामों में उछाल देखा गया था । सोने के दामों में ₹ 600 और चांदी के दामों में ₹ 1000 का उछाल देखा गया था ।
वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने बज़ट प्रस्तुत करते वक़्त इस बात की जानकारी दी थी कि सोना और दूसरी किमती धातुओं पर आयात शुल्क 10 प्रश से 12.5 प्रश करदी गई हैं ।
जबकि ज्वेलरी उधोग आयात शुल्क में कटौती की डिमांड कर रहा था । यहां तक तो बराबर हैं मगर यही वहीं मंत्री निर्मला सीतारमण हैं, जिसने वित्त मंत्रालय को इसी धातुओं में आयात शुल्क में कटौती लाने की दरखास्त की थी ।
किमत के हिसाब से भारत में सोने की आयात साल 2018-19 में तीन प्रश गिरकर $ 32.8अरब पर पहुंची थी । इसी तरह से आयात में गिरावट आने से कैड़ की नुकसानी अंकुश में रहने का अनुमान हैं ।
साल 2017-18 में कुल आयात $33.7अरब की थी,जो साल 2016-17 में $ 27.5 अरब, साल 2015-16 में $ 31.8 अरब की थी ।
पिछले वित्त वर्ष में भारत ने कुल 982 टन सोने की आयात की थी । जो क्रमशः उसके अगले तीन साल में आयात 955 टन ,778 टन और 968 टन की थी ।
सोने में आयात शुल्क बढ़ने से कई ज्वेलर्सो ने बताया था कि इसी तरह आयात शुल्क बढ़ाने से देश में गैर कानूनी तरीके से आने वाले सोने को प्रोत्साहन मिलेगा अगर शूल्क कम किया होता तो सरकार के राजस्व में वृद्धि होती ।
घरेलूं प्रयोग के लिए भारत में सोने की आयात सबसे ज्यादा होती हैं ।
रत्नों एंवम् ज्वेलरी की निर्यात साल 2018-19 में 5.32 प्रश से गिरकर $ 30.96अरब रही थी ।
इस बज़ट से ज्वेलरी उधोग नाखुश हैं ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई√• Gold Dust News Channel• के लिए...

Comments
Post a Comment
आप का अभिप्राय हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं ।