Ibja और दूसरे ज्वेलरी एसोसिएशन के द्रारा मंत्री राज के. पुरोहित के नेतृत्व में निकाली गई रैली /रिपोर्ट स्पर्श देसाई
This is Gold Dust News Channel's Blog...
Report by Sparsh Desai / Photos by Dilish Parekh /Sparsh Desai/Neha Singh.
Report by Sparsh Desai / Photos by Dilish Parekh /Sparsh Desai/Neha Singh.
मुंबई,/रिपोर्ट : स्पर्श देसाई .
कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने हेतु 18 फरवरी को 5:00 बजे से लेकर 6:00 बजे तक मुंबई जवेरी बाजार में ईबजा, दागिना बाजार और दूसरे छोटे बड़े एसोसिएशन की ओर से राज्य के कैबिनेट मंत्री राज के. पुरोहित और नगरसेवक आकाश राजपुरोहित के नेतृत्व में एक बड़ी रैली निकाली गई । यह रैली मंगलदास मार्केट से शुरू होकर दागिना बाजार के पास खत्म हो गई ।
बड़ी संख्या में मुंबई जवेरी बाजार, दागिना बाजार और कालबादे के ज्वेलर्स लोगों ने हिस्सा लेकर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राज के. पुरोहित ने बताया कि " इसका जवाब हम जरूर देंगे । आप लोगों को दो-चार दिन में इसका पता चल जाएगा । यह बहुत कायराना हरकत हैं, पाकिस्तान की । जिन्होंने हमला करवाया उसके मद्देनजर हमारे करीब 48 जवान लोग मारे गए जो होनहार थे, यह बड़ी दुखद घटना हैं ।"
इस रैली में रिद्धि-सिद्धि बुलियन के पृथ्वीराज कोठारी, हरमेश अरोरा, सुरेश हुंडिया, हरीश केवलरामानी, जीतू भाई जैन, अशोक भाई जैन, मीठालाल घाकड ,घनश्याम निचानी, कन्हैयालाल कक्कड़, संजय अग्रवाल ,वरिष्ठ पत्रकार दिलीश पारेख, पत्रकार स्पर्श देसाई ,पत्रकार नेहा सिंह के साथ बड़ी संख्या में ज्वेलर्स लोग मौजूद रहें और उन्होंने शहीद हुए जवानों को भाव भरी श्रद्धांजलि दी ।
रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √•गोल्ड ड़स्ट न्यूज़ चैनल• के लिए...
Comments
Post a Comment
आप का अभिप्राय हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं ।