बैल्जियम के एन्टवर्प में लूटी गई बैंक : करोड़ों के हीरे-जवाहरात की हूई की लूट/ रिपोर्ट : स्पर्श देसाई

This is Gold Dust News Channel's Blog...
Report by Sparsh Desai/Photos by Google.
(फोटोज प्रतितात्मक हैं ।)
/मुंबई, रिपोर्ट : स्पर्श देसाई
विदेश में हीरा उद्योग के व्यापारी लूटेरों के निशाने पर रहे हैं ।अभी थोड़े समय पहले चाइना में सूरत के हीरा व्यापारी के कुछ कर्मचारीयों को बैंक के बाहर ही लूट लिया गया था ।
इस घटना के बाद अब यह समाचार आ रहे हैं,  कि बेल्जियम के एंटवर्प में हीरा व्यापारियों वाली बैंक में लूट की घटना होने से करोड़ों के हीरे वह ज्वेलरी लूट लिये गये हैं ।
मिली हुई जानकारी के अनुसार एंटवर्प की एक बैंक में जमीन के तह से गटर के मार्ग से वोल्ट में कुछ लोग घूसे थे और करीब 30 लॉकर्स तोड़कर इन चोरों ने करोड़ों के हीरे एवं ज्वेलरी की लूट की थी ।
शनिवार और रविवार की छुट्टी होने से एंटवर्प की बैंक में हुई चोरी की वारदात की जानकारी मंगलवार को स्थानीय हीरा बाजार में पहूंची थी ।
बेल्जियम  के एंटवर्प में  ज्यादातर हीरा व्यापारी गुजरात से ताल्लुक रखते हैं और इन्हीं हीरा व्यापारियों की बड़े पैमाने पर हीरे एवं ज्वेलरी लूट ली गई हैं ।
मिली हुई जानकारी के अनुसार एंटवर्प में गुजराती हीरा व्यापारियों की कोलोनी के नजदीक बेलाडेला इनस्ट्रीट विस्तार में आई हुई एक बैंक में चोरों की एक टोली ने टारगेट कर इस बैंक को लूटा था ।
शनिवार को इस बैंक में छुट्टी होने से चोर लोग शनिवार को दोपहर के बाद गटर के मार्ग से बैंक के  वोल्ट में घूसे थे । जहां उन्होंने फिल्मी स्टाइल से बैंक के करीब से पास होने वाली ड्रेनेज लाइन में 4 मीटर के अंदर ड्रैनेज टनल बनाई थी और बाद में वह उसी टनल से  बैंक में घूसे थे । दो दिनों की छुट्टी के दरमियान इन चोरों ने बड़े आराम से बैंक के करीब 30 लोकर्स को तोड़े थे । 
  इस बात की जानकारी बैंक सिक्योरिटी को बाद में हुई थी ।इस बैंक में खासकर हीरा उद्योग के लोगों को टारगेट किया गया था और उन्हीं के लॉकर्स तोड़े गए थे ।
इस घटना से एंटवर्प मुंबई और सूरत की हीरा बाजारों में  सनसनी मची हुई हैं ।
/रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √•Gold Dust News Channel•के लिए...

Comments

Popular posts from this blog

बज़ट में हीरा ईन्ड्रस्टी के लिए कुछ नहीं, जबकि सोने चांदी में आयात शुल्क बढ़ा /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

मुंबई/महाराष्ट्र सुवर्ण कार संघ की ओर से पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

बज़ट में सोने में आयात शुल्क बढ़ने से सोना-चांदी का बिजनेस पड़ोसी देशों में चला जायेगा :जीजेईपीसी /रिपोर्ट स्पर्श देसाई