मुंबई होलसेल गोल्ड ज्वेलर्स एसोसिएशन ने निकाला कैन्ड़िल मार्च /रिपोर्ट स्पर्श देसाई
This is Gold Dust News Channel's Blog...
Report by Sparsh Desai/Photos by Neha Singh & Sparsh Desai
Report by Sparsh Desai/Photos by Neha Singh & Sparsh Desai
/ मुंबई, रिपोर्ट : स्पर्श देसाई
पुलवामा में शहीद हुए 46 जवानों को श्रद्धांजलि देने हेतु मुंबई जवेरी बाजार में मुंबई होलसेल गोल्ड ज्वेलर्स एसोसिएशन के जरिए 16, फरवरी शाम को कैंडल मार्च निकाला गया ।
यह मार्च दागिना बाजार, कालबादेवी, विठ्ठलवाडी होते हुए जवेरी बाजार के खारा कुआं के पास संपन्न हुआ ।
इस मार्च में मुंबई होलसेल गोल्ड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश जैन, कार्याध्यक्ष महेश बाफना, मंत्री अनिल पामेचा, खजांची गौतम कोठारी के साथ दागिना बाजार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कुमार जैन और वरिष्ठ पत्रकार दिलीश पारेख, पत्रकार स्पर्श देसाई, पत्रकार नेहा सिंह के साथ कई ज्वेलर्स बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । यह मार्च एकदम मौन मार्च था ।
आखिर में सारे ज्वेलर्स शहीद हुए जवानों को फूलों से और कैंडल से भावभरी श्रध्दांजली देकर "भारत माता की जय" के नारे लगाए थे और साथ में 2 मिनट का मौन भी रखा गया था ।
बाद में मार्च यहां समाप्त हुआ था ।
/ रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √•गोल्ड डस्ट न्यूज़ चैनल• के लिए...


Comments
Post a Comment
आप का अभिप्राय हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं ।