बिहार के मुजफ्फरपुर में मुथू फाइनेंस की आफिस में ₹ 10 करोड़ की हूई लूट /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

This is Gold Dust News Channel's Blog...
Report by Sparsh Desai/Photos: Google.
(कुछ तस्वीरें प्रतितात्मक हैं )
/मुंबई, रिपोर्ट : स्पर्श देसाई
बिहार के मुजफ्फरपुर में दिनांक 5 जनवरी को सोने की निजी फाइनेंस कंपनी मुथु फाइनेंस कंपनी के प्रांगण में शस्त्रों से लैस लूटेरों की एक गैंग ने सोने की 5 थैलियां लूट कर फरार हो गए थे  । 5 थैलियों में 10 करोड़ का सोना था । ऐसा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया था । आगे उन्होंने कहा था कि हम लोग इस वारदात की  तहकीकात कर रहे हैं ।
इस वारदात को लेकर मुजफ्फर पुलिस ने कंपनी के कर्मचारियों के बयान लिए थे । उनके मुताबिक कुछ लूटेरों के पास पिस्तौल जैसे हथियार थे । उन्होंने मैनेजर के सर पर बंदूक रखकर कपाट की चाबियां ले ली थी।
 कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि लूटे गये हुए सोने का मूल्य 10 करोड़ तक था । कुल 6 लूटेरें थें । वैसे कुछ लोगों के पास पिस्तौल थी ।  पिस्तौल की नौक पर  डरा धमका कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था ।
मुजफ्फरपुर के भगवानपुर क्षेत्र में आई हुई मुथु फाइनेंस की ऑफिस में आकर पहले तो चौकीदार पर बंदूक से वार किया था । वह लोग अंदर घूस आए थे । आते ही उन्होंने कहा कि "हम ग्राहक हैं और सोने के गहनों के सामने लोन लेने आये हैं । "चौकीदार मनोज कुमार झा ने उन लोगों को ग्राहक समझकर अंदर आने दिया था । पर जैसे ही अंदर आए तो उन्होंने गन से फायर कर चौकीदार को घायल कर दिया था और वह बेहोश हो गया था । जब उन्होंने होश आया तब देखा कि ऑफिस में लूट हो चुकी हैं ।
एक कर्मचारी ने बताया कि "लूटेरें जब सोने की थैलिया भर रहे थे, तब वह स्टाफ और ग्राहकों को चूप रहने का आदेश दे रहे थे । " आखिर में वह 6 लोग किसी को कुछ इस तरह का नुकसान पहुंचाए बिना लूट की वारदात को अंजाम देकर ऑफिस से फरार हो गए थे ।
पुलिस ने बताया कि हम लोग इस पूरे मामले की तहकीकात कर रहे हैं और उन लूटेरों को गिरफ्तार करने के लिए पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी हैं ।
रिपोर्ट :  स्पर्श देसाई √•गोल्ड डस्ट न्यूज़ चैनल •के लिए...


Comments

Popular posts from this blog

अखातीज:सुरक्षित माने जाने वाले सोनेमें 15 प्रश की निवेशलक्षी ड़िमांड में वृद्धि / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई

√•शीध्र प्रकाशित हो रहा हैं, सी.ए.पब्लिकेशंस मुंबई के डिरेक्ट्री का 27वां एडिशन, *ज्वैलर्स टूडे -21* नामक डिरेक्ट्री का होगा लोकार्पण / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

जयपूर में" ज्वेलर्स एसोसिएशन शो " का आयोजन दिनांक 6 से 9 अप्रैल तक /रिपोर्ट स्पर्श देसाई