साल 2019में सोने की डिमांड वृद्धि पाकर 750/850 टन तक रह शकती हैं:WGC .../रिपोर्ट स्पर्श देसाई
This is Gold Dust News Channel's Blog...
Report by Sparsh Desai / Photos :G Googl
Report by Sparsh Desai / Photos :G Googl
इस गुरुवार को वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने जो उनकी तिमाही रिपोर्ट प्रस्तुत की उसके मद्देनजर साल 2019 में सोने की डिमांड बढ़ सकती हैं ,और यह डिमांड करीब 750 टन से 850 टन तक रह शकती हैं ।
लोस चुनाव को ध्यान में रखते हुए सरकार ग्राहकों में बाजार के लिए विश्वास निर्माण करने हेतु और उनकी खर्च शक्ति बढ़ाने हेतु कोई कदम उठाये ऐसी संभावना से इस साल भारत में सोने की डिमांड बढ़ सकती हैं । ऐसा वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के रिपोर्ट में बताया गया हैं ।
साल 2019 में सोने की वृद्धि वाली जो डिमांड हैं , उसकी तुलना में साल 2018 की डिमांड साथ 760.4 10 रही थी । जो पिछले 10 साल में भारतीय सोने की डिमांड के हिसाब से यह डिमांड करीब-करीब 838 टन कही जा सकती हैं ।
भारत सोने की डिमांड में संसार में क्रम का दूसरा बड़ा देश हैं । साल 2019 में सोने की डिमांड से सोने के दाम, जो अभी 8 महीने की ऊपरी तब तक चल रहे हैं, उसको सहाय मिलेगी लेकिन भारत की व्यापार नुकसानी भी बढ़ सकती हैं और रुपया भी दबाव में आ सकता हैं । ऐसा वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने के एमडी पी. शोम शोम सुंदरम ने बताया था ।
भारत में यह साल 2019 लोकसभा के महत्व के चुनाव होने से सरकार अपने नागरिकों को ज्यादा से ज्यादा वित्त सहाय का फायदा पहुंचाने की कोशिश कर शकती हैं । इससे ग्राहकों की खरीद शक्ति बढ़ सकती हैं और उसका फायदा सोना बाजार को मिल सकता हैं ।
चुनाव के पहले बजट में प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी, देश के किसानों के हित में राहत का ऐलान करें ऐसी संभावना हैं ।
इससे किसान लोग सोने की खरीदारी करें । जिस से सोना बाजार को फायदा हो सकता हैं ।
गए साल 2018 में सोने की डिमांड में 1.40 प्रतिशत की गिरावट देखी गई थी । निवेशकों के लिए सामान्य तौर की खरीदारी में भी गोल्ड बार की खरीदारी में गिरावट आई थी ।
भारत में अशुद्ध सोने की आयात साल 2018 में उनके पिछले साल वर्ष 2017 की तुलना में 10% से बढ़कर 275.9 टन हुई थी । ऐसा सोम सुंदरम ने आगे बताया था ।
हालांकि 2019 के युनियन बजट में ज्वेलर्स के लिए कहीं कोई बदलाव नहीं आया हैं, मगर किसानों को अच्छा फायदा पहुंचाने की कोशिश की गई हैं । इससे यह लगता है कि पी. सोम सुंदरम की बात सही हो रही हैं ।
हालांकि वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के इस समीक्षा रिपोर्ट में ज्यादा कुछ कहा नहीं गया हैं । पिछले साल के मुकाबले इस साल के सोने की डिमांड और आने वाले समय में सोने की कैसी डिमांड रहेगी, इसी बारे में व्यापक चर्चा की गई हैं।
फिर भी ज्वेलर्स लोगों के लिए वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल का यह तिमाही रिपोर्ट मददगार साबित हो सकता हैं ।
/ रिपोर्ट: स्पर्श देसाई√• Gold dust News Channel• के लिए ।




Comments
Post a Comment
आप का अभिप्राय हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं ।