साल 2019 में भारत में गैर कानूनी तौर पर आने वाले सोने में 25 से 50 प्रतिशत के उछाल की संभावना / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
This is Gold Dust News Channel's Blog ...
Report by Sparsh Desai/ Photos by Google.
Report by Sparsh Desai/ Photos by Google.
मुंबई,/रिपोर्ट : स्पर्श देसाई
भारत में सोने में ऊपरी तह के दाम और केंद्र सरकार के जरिए डाली गई 10% की आयात ड्यूटी के कारण इस साल 2019 में सोने में गैर कानूनी तौर से आने वाले सोने में 25 से 50% का उछाल आने की संभावना हैं । ऐसा औद्योगिक क्षेत्र के विशेषज्ञों ने अपनी राय जाहिर करके बात की थी ।
28 दिसंबर 2018 के बाद सोने के दाम में 10% की वृद्धि होने से दाम 33 हजार के ऊपर गए हैं । एक अभ्यास के मुताबिक भारत में सोने की गैर कानूनी तौर से होने वाली आयात 120 टन तक रही थी । जो इस साल बढ़कर 150 से 180 टन तक रहने की संभावना हैं । ऐसा ईबजा के एक डिटेकटर ने कहा था ।
व्यापार से व्यापार तक, b2b सेगमेंट में व्यापारी लोग बैंक के व्यवहार के बदले नगद व्यवहार करने में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं । इस बात का यह संकेत हैं, कि सोने में गैर कानूनी तौर से सोना आने की संभावना हैं । सोने में हाजिर बाजार में चेक एवं नगद के सौदे में 1 किलो के सोने के दाम में ₹ 50,000 तक का फर्क दिखता हैं ।
दाम अभी उपरी तह पर होने के बावजूद भी ज्वेलर्स नया सोना खरीद रहे हैं । उनका अंदाज हैं, कि इस शादियों के मौसम में सोने की डिमांड खुलेगी और उसका व्यापार तेजी से चलेगा । शादी के मौसम का यह दूसरा राउंड हैं, पर जैसे होनी चाहिए ऐसी डिमांड अभी निकली नहीं हैं, क्योंकि कस्टमर लोग दाम कम होने की राह देख रहे हैं । लेकिन न हाल के भविष्य में सोने में दाम गिरे, ऐसी कोई संभावना दिखती नहीं हैं ।
साल 2018 में भारत में सोने की डिमांड पिछले साल के मुकाबले 771. 2 टन से थोड़ा गिरकर 760. 4 टन रही थी । और ज्वेलरी की कुल डिमांड में भी 1 प्रश तक की गिरावट देखी गई थी । जो 598.3 टन रही थी । ऐसा वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के भारत के एमडी पी. सोम सुंदरम ने बताया था ।दूसरी ओर सोने के निवेश में सालाना घोरण से 4 प्रश गिरकर 162. 4 टन रहा था।
/ रिपोर्ट: स्पर्श देसाई √•गोल्डन न्यूज़ चैनल• के लिए...

Comments
Post a Comment
आप का अभिप्राय हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं ।