सूरत में प्रतिवर्ष नौ लाख कैरेट सिंथेटिक हीरों का हो रहा हैं उत्पादन /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

This is Gold Dust News Channel's Blog...
Report by Sparsh Desai/ Photos by Google.
/ मुंबई, रिपोर्ट : स्पर्श देसाई,
गुजरात के सूरत की हीरा बाजार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नैचुरल कट एंड पोलिश्ड़ हीरों के हब से जानी जाती हैं ।
अब ऐसे बाजार  आहिस्ता आहिस्ता CVD हीरें  याने केपिटल वैपर डिपोजिशन हीरें /लैबग्रोन हीरों के उत्पादन में आगे बढ़ रहा हैं ।
एक अनुमान के हिसाब से हाल के दिनों में सूरत में हीरा बाजार में ऐसे सिंथेटिक डायमंड का उत्पादन बढ़ा हैं । ऐसे ही सिंथेटिक डायमंड को उत्पाद करने  वाले करीब 500 रिएक्टर कार्यरत हैं । जो प्रतिवर्ष 9 लाख कैरेट सिंथेटिक डायमंड का उत्पादन करती हैं ।
जहां संसार की सबसे बड़ी कच्चे हीरो की उत्पाद कंपनी डी. बियर्स के जरिए लेबग्रेन डायमंड की लाइट बॉक्स ज्वेलरी की बिक्री शुरू की गई हैं । तब सूरत में सिंथेटिक डायमंड के उत्पाद का प्रमाण बड़ा हैं ।
स्थानीय असली हीरा के बाजार के सूत्रों के अनुसार 2 साल पहले सूरत एवं सूरत के आसपास के क्षेत्र में सीबीडी डायमंड के उत्पाद के लिए 100 रिएक्टर कार्यरत  थे । जो हाल के दिनों में बढ़कर 500 रिएक्टर हो गए हैं ।

एक रिएक्टर में  प्रति वर्ष 1800 कैरेट सीबीडी रफ तैयार करने का अनुमान हैं । इसके मद्देनजर CVD हीरों का उत्पाद देखें तो सूरत शहर में कार्यरत 500 रिएक्टर में प्रति वर्ष कुल 9 लाख कैरेट सीवीडी रफ होती होगी । 20 प्रश यील्ड़ को गिनती में लिए जाये, फिर भी 9 लाख कैरेट CVD में से प्रतिवर्ष 1.80 कैरेट CVD  हीरें तैयार होते होंगे ।
सूरत हीरा बाजार लंबे अरसे से मंदी के माहौल से गुजर  रहा हैं ।  जिसको लेकर कई हीरा रत्न कलाकारों की रोजगारी का सवाल उपस्थित होता रहता हैं ।  स्थानिक इंडस्ट्री अभी तक नेचुरल डायमंड के कट और पॉलिशिंग यानी तैयार हीरों पर निर्भर रहती थी, लेकिन अब सीवीडी डायमंड के उत्पाद से बाजार का संतुलन बिगड़ गया हैं । यह भी एक सत्य हैं ।
रिपोर्ट :स्पर्श देसाई √•गोल्ड ड़स्ट न्यूज़ चैनल• के लिए... 
(सारी तस्वीरें असली हीरों की हैं ।)




Comments

Popular posts from this blog

अखातीज:सुरक्षित माने जाने वाले सोनेमें 15 प्रश की निवेशलक्षी ड़िमांड में वृद्धि / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई

√•शीध्र प्रकाशित हो रहा हैं, सी.ए.पब्लिकेशंस मुंबई के डिरेक्ट्री का 27वां एडिशन, *ज्वैलर्स टूडे -21* नामक डिरेक्ट्री का होगा लोकार्पण / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

जयपूर में" ज्वेलर्स एसोसिएशन शो " का आयोजन दिनांक 6 से 9 अप्रैल तक /रिपोर्ट स्पर्श देसाई