जेम्स एंड ज्वेलरी की निर्यात 8.50 प्रश गिरी / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई

This is Gold Dust News Channel's Blog...
Report by Sparsh Desai/ Photos : Google.

Mumbai, Report by Sparsh Desai...

साल 2017 -18 के अप्रैल से दिसंबर  के दौरान भारत की जेम्स एंड ज्वेलरी की निर्यात 24.5 अरब डॉलर की हुई थी । ऐसा जेम्स ज्वेलरी एक्सपोर्ट काउंसिल यानी जीजेईपीसी ने बताया था ।
वर्तमान वित्त वर्ष में अप्रैल से दिसंबर के दौरान जेम्स एंड ज्वेलरी की निर्यात 8.5% गिरकर 22.41 अरब डॉलर की हुई थी।  महत्व के विकसित बाजारों में डिमांड गिरने से यह परिस्थिति का निर्माण हुआ था । ऐसा जीजेपीसी ने बताया था । 
साल 2017 - 18 के अप्रैल से दिसंबर के दौरान देश की निर्यात 24.5 अरब डॉलर की रही थी ‌। देश की समग्र निर्यात में कामदार लक्षी  ऐसे क्षेत्र  का हिस्सा 15% रहा था । चांदी की ज्वेलरी और सोने के सिक्के की निर्यात गिरने से शिपमेंट भी कम हो गए थे । इसके अलावा कंसाइनमेंट वापस आने से उस में भी वृद्धि हुई थी ।
आंकड़ों के अनुसार इस समय के दौरान चांदी की निर्यात 81.37 % गिरकर 59.9 करोड डॉलर की हुई थी । इसी तरह  2018 - 19 के 9 महीने के दौरान सोने के शिपमेंट में भी 84.7 % की गिरावट देखी गई थी । कच्चे हीरो के शिपमेंट में 13% की गिरावट देखी गई थी । लेकिन इसी समय के दौरान तैयार हीरो की निर्यात 4% बढ़कर $17.9 अरब की हुई थी । गोल्ड ज्वेलरी का शिपमेंट साल 2017- 18 में अप्रैल से दिसंबर तक $ 6.83अरब  का था । जो साल 2018 -19 के दौरान इसी समय में बढ़कर $ 8.77 अरब का हुआ था ।
भारत के जरिए जेम्स एंड ज्वेलरी  की निर्यात जहां होती हैं, उन प्रमुख देशों में अमेरिका, यूरोप, जापान और चीन का समावेशन होता हैं । देश की कुल निर्यात में जेम्स एंड ज्वेलरी की   25 % निर्यात अमेरिका में होती हैं ।  इसी समय के दौरान से 6.5 अरब डॉलर के मूल्य के कंसाइनमेंट वापस आने गये थे ।
जो साल 2017 के अप्रैल दिसंबर के समय के दौरान अप्रैल और $5.4 अरब की थी ।
साल 2018 के अप्रैल से दिसंबर के दौरान जेम्स एंड ज्वेलरी की आयात भी 14.83 % गिरकर 20.2 अरब डॉलर की रह गई थी । रफ हीरों की आयात 14.34% गिरी थी । हालांकि सोने की लगड़ी की आयात इसी समय के दौरान बढ़कर $ 6  अरब की हुई थी । जो 2017 के अप्रैल से दिसंबर के इसी समय के दौरान $ 4 अरब की थी।
रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √• Gold Dust News Channel• के लिए...




Comments

Popular posts from this blog

*वेस्ट एशिया में तनाव कम होने और डॉलर के कमजोर पड़ने से भारत में सोने-चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर, MCX पर गोल्ड ₹1.51 लाख के पार*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*सोना-चांदी खरीदना हुआ भारी:आयात शुल्क में भारी बढ़ोतरी से कीमतों में आया बड़ा उछाल*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 

*भारत के दूसरे सबसे बड़े सोना खरीदने के त्योहार अक्षय तृतीया के दौरान मांग धीमी रही,कीमतों में उछाल के बाद*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई