चाइना अपने शांघाई गोल्ड़ एक्सचैंज को भारत में स्थापित करने लिए तैयार / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
This is Gold Dust News Channel's Blog...
रिपोर्ट स्पर्श देसाई / फोटोज :गुगल
रिपोर्ट स्पर्श देसाई / फोटोज :गुगल
चाइना के शांघाई स्टॉक एक्सचेंज और सेन्जैन स्टॉक एक्सचेंज ने हाल के दिनों में ढाका स्टॉक एक्सचेंज में 25% हिस्सा हांसिल करने के बाद चीन का एक दूसरा एक्सचेंज शंघाई गोल्ड एक्सचेंज गुजरात के गिफ्ट सिटी में एक गोल्ड एक्सचेंज की स्थापना करने की सोच बना रहा हैं ।
गुजरात के गिफ्ट सिटी में एक्सचेंज बनाने के लिए शांघाई गोल्ड एक्सचेंज ने जबरजस्त दिलचस्पी दिखाई हैं ।
चाइना की योजना का अमलीकरण होता हैं तो भारत में व्यापार करने वाले पहले चाइना का पहला एक्सचैंज बनेगा । ऐसा आधारभूत सूत्रों ने बताया था ।
पिछले सालों में चाइना ने एशिया के कई देशों में अपना विस्तार किया हैं, सहकारी संबंघ की स्थापना चाइना की सिक्योरिटीज डिपाजिटरी अभी पिछले महिनें में श्रीलंका में श्री लंकन डिपॉजिटरी के साथ करार किए हैं ।
शांघाई गोल्ड एक्सचेंज की स्थापना 2002 में पीपल्स बैंक ऑफ चाइना की निगरानी के तहत और चाइना के दाम निश्चित करने वाले देश को आगे बढ़ाने हेतु साल 2016 में शांघाई गोल्ड प्राइस बैंचमार्क के तहत प्रस्तुत किया गया था । इसके पीछे का हेतू चाइना की करंसी का अंतरराष्ट्रीयकरण करने और विश्व के खिलाड़ियों को चाइना के बाजार में सहभागी हो इसीलिए था । ऐसा सूत्रों ने बताया था ।
शांघाई गोल्ड एक्सचेंज के अधिकारियों ने पिछले दिनों गुजरात के गिफ्ट सिटी की मुलाकात ली थी । ग़ौरतलब बात यह हैं कि वाइब्रेंट गुजरात के आयोजन पर आए हुए कई विदेशी मेहमानों में चाइना के इन अधिकारियों का समावेश हूआ था ।
शांघाई गोल्ड एक्सचेंज भारत में कार्यरत भारतीय एक्सचेंजों के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तैयार हो रहा हैं ।
/ रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √•Gold dust News Channel• के लिए...

Comments
Post a Comment
आप का अभिप्राय हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं ।