साउथ कोरिया ने हीरों पर से हटाई 26 % की ड़्यूटी ...भारत के हीरा बाजार के लिए खूले नये दरवाजे / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

This is Gold dust News Channel's Blog...
Report by Sparsh Desai / Photos by Google.
/ मुंबई, रिपोर्ट: स्पर्श देसाई
आज के ताजा समाचार के अनुसार साउथ कोरिया ने पिछले 42 साल से 26% के रेट से हीरो पर वसूल किए जाने वाले इंडिविजुअल कंज्प्शन टैक्स कानून को रद्द कर दिया हैं ।  जिसके मद्देनजर स्थानीय भारतीय हीरा उद्योग के लिए संसार के स्तर पर एक नए मार्केट के दरवाजे खुले हैं ।
हालांकि  वर्तमान समय में भारतीय हीरा इंडस्ट्री के लिए खराब वक्त चल रहा  हैं । तैयार हीरो की संसार के तौर पर डिमांड गिरती जा रही हैं । ऐसी परिस्थिति में स्थानीय इंडस्ट्री के लिए सुधार का आशावाद बन रहा हैं ।
हाल के दिनों में "वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ डायमंड बूर्श" और "कोरियन डायमंड एक्सचेंज" के जरिए किए गए ऐलान के मुताबिक  साउथ कोरिया सरकार के जरिए साल 1976 से तैयार हीरो पर 26%  जो इंडिविजुअल कंजक्शन टैक्स वसूल किया जाता था ।  उस टैक्स को हाल में रद्द किया गया हैं । इसलिए अब तैयार हीरो की आयात पर पांच टका ड्यूटी और 10 टका का वेट लागू होगा ।
सुधार के कारण कोरिया के डोमेस्टिक मार्केट में तैयार हीरो एवं डायमंड ज्वेलरी के मार्केट में सुधार की संभावना भी दिख रही हैं ।  जिसका सीधा असर भारतीय हीरा बाजार में सुधार के रूप में देखा जा रहा हैं ।  भारतीय हीरा उद्योग के साथ अमेरिका और चीन भारत के तैयार हीरो के लिए प्रमुख मार्केट रहे हैं । इसके अलावा गल्फ कंट्रीज में भी अच्छी डिमांड रहती हैं । इन्हीं संजोगो में अब कोरिया जैसे देश में तैयार हीरो की मार्केट डिमांड से स्थानीय भारतीय हीरा उद्योग को मदद मिल सकती हैं । जिसके लिए जीजेईपीसी सूरत के चेयरमैन दिनेश  नावडिया ने बताया था, कि इसी तरह के 26% के टैक्स के कारण  कोरिया के हीरे   बाजार में उपरी तह के दाम से मिलते थे।
/रिपोर्ट :स्पर्श देसाई √• गोल्ड ड़स्ट न्यूज़ चैनल •के लिए...

s

Comments

Popular posts from this blog

बज़ट में हीरा ईन्ड्रस्टी के लिए कुछ नहीं, जबकि सोने चांदी में आयात शुल्क बढ़ा /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

मुंबई/महाराष्ट्र सुवर्ण कार संघ की ओर से पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

बज़ट में सोने में आयात शुल्क बढ़ने से सोना-चांदी का बिजनेस पड़ोसी देशों में चला जायेगा :जीजेईपीसी /रिपोर्ट स्पर्श देसाई