सोने में ट्रेडिंग नियमन हेतु गोल्ड बोर्ड की होगी स्थापना /रिपोर्ट : स्पर्श देसाई
This is Gold Dust News Channel's Blog...
Report by Sparsh Desai/Potos: Google.
Report by Sparsh Desai/Potos: Google.
मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई,
सोने में ट्रेडिंग के लिए प्रस्तावित नेशनल स्पॉट एक्सचेंज का नियमन करने हेतु गोल्ड बोर्ड की स्थापना करने की भारत सरकार योजना बना रही हैं । ऐसा आधारभूत सूत्रों ने बताया था ।
इसी तरह स्पॉट एक्सचेंज स्थापित करने की दरखास्त को साकार करने हेतु केंद्र सरकार वित्त संस्थाओं की लाइन में एक कंपनी की स्थापना करने की भी योजना बना रही हैं ।
जिसमें सरकार की मालिक की कंपनियां इस कंपनी में प्रारंभ में स्टाक की खरीदारी करेगी । बाकी का हिस्सा हाल के एक्सचैंज साथ-साथ जो बिन सरकारी कंपनियां हैं उनको ऑफर किया जाएगा ।
यह एक इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफार्म होगा और उसकी कार्यवाही सिंगल एंट्री प्वाइंट की तरह की रहेगी । जिस का प्रारंभ सोने की आयात से होगा और उसके अमलीकरण से आगामी साल के बीच के बजट की दरखास्त के साथ समावेश की जाएगी । इनके नियमन के लिए सिर्फ एक स्पॉट एक्सचेंज की स्थापना को प्राथमिकता दी जाएगी । यह प्लेटफॉर्म पूरे देश के लिए एक सरीखे दाम से सोने की बिक्री करेगी।
हालांकि इनके लिए दस्तावेजों में स्पॉट एक्सचेंज के संकुल के लिए कोई विवरण नहीं दिया गया हैं, लेकिन स्त्रोत के मुताबिक सोने के लिए सिंगल स्पॉट एक्सचेंज देश के लिए आवकार्य होगा ।
पूरे भारत में एक ही नाम से सोना मिले इसके लिए इस प्लेटफार्म को ज्यादा से ज्यादा पारदर्शक बनाया जाएगा । अब तक इंडियन बूलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के जरिए नियमन के वाले दाम बेंचमार्क माना जाता हैं और सॉवरियन गोल्ड बांड की कीमत तय करने के लिए इनका प्रयोग किया जाता हैं । लेकिन जो एक से ज्यादा एक्सचेंज की स्थापना हो और उसका कामकाज का वॉल्यूम विभाजित हो तो दो भाव विभिन्न तरह के बने रहेंगे । तीन प्रमुख एक्सचेंज बीएसई, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज स्पॉट एक्सचेंज की स्थापना करने हेतु दरखास्त की हैं । लेकिन वह स्पॉट ट्रेडिंग हाल के प्लेटफॉर्म से ही शुरू करना चाहते हैं, ताकि डिलीवरी की तारीखों में उनके व्यापार की तारीख अलग ना हो । लेकिन ऐसा नहीं हुआ हैं और सेबी की एक्सचैजों जो का नियमन करती हैं पर उनके पास स्पोट एक्सचेंज के नियमन करने की सता नहीं हैं ।
हाल के दिनों में सरकार की योजना सिर्फ स्पॉट एक्सचेंज को विनियमित करने के उद्देश्य से लेकर बोर्ड बोर्ड स्थापन करने की हैं । हालांकि एकमात्र स्पॉट एक्सचेंज के लिए एक कंपनी भी तैयार की जाएगी।
/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•गोल्ड डस्ट न्यूज़ चैनल• के लिए


Comments
Post a Comment
आप का अभिप्राय हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं ।