√• मुंंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर हीरा मथक भारत डायंमड बूर्श अनियतकालीन हुआ बंद : दूसरे व्यापारियों का बंद का विरोध/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• मुंंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर हीरा मथक भारत डायंमड बूर्श अनियतकालीन हुआ बंद : दूसरे व्यापारियों का बंद का विरोध/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】महाराष्ट्र में बढ़ते हुए कोरोना के प्रकोप से महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के बीकेसी स्थित हीरा मथक "भारत डायंमड बूर्श" को एक नोटिस भेजा था । उसमें कहा गया था कि राज्य में गति से बढ़ रहे कोरोना प्रकोप से राज्य में लाकडाउन लगाया जा रहा हैं । जो 4 अप्रैल से लागु हो गया हैं ।
इस नोटिस के मद्देनजर अब "भारत डायंमड बूर्श"  अगला आदेश मिलने तक यह हीरा मथक 5 अप्रैल रात 8 बजे बंद किया जाता हैं । ऐसी एक नोटिस बूर्श ने अपने सदस्यों के लिए जारी की थी । बूर्श की ओर से 5 अप्रैल को जारी की गई नोटिस में यह कहा गया था कि अब बूर्श अनियतकालीन बंद किया जा रहा हैं अतः सारे सदस्य लोग अपनी अपनी आफिस में से जरुरी कागजात, चैकबुक, लैपटॉप और दूसरे जरूरी सामान संंभाल कर अपने घर ले जाएं। इस बात की जानकारी दूसरे सदस्यों को भी दे । सभी सदस्यों को यह नम्र निवेदन है कि वह अपनी आफिस के एयरकंडीशनर और दूसरे इलेक्ट्रिकल साधनों की स्वीच आफ रखें और पानी की सप्लाई बंद कर दे और फायर एलार्म चालू रखें । आप सभी से सहकार की अपेक्षा हैं । ऐसा नोटिस आथोराईज्ड सिग्नेचर के साथ बूर्श की इंमरजेंसी टास्क फोर्स कोविद -19 के द्वारा जारी किया गया था ।
इस नोटिस की एक नकल बूर्श के एक सदस्य जय ज्वैलर्स के एमडी दीलीश पारेख को मिलने पर उन्होंने यह जानकारी शोशल मीडिया के माध्यम से हमारी चैनल "गोल्ड ड़स्ट न्यूज़ चैनल" को दी थी । साथ में यह जानकारी भी दी थी कि 5 अप्रैल से मुंंबई जवेरी बाजार के रोड़ साईड के शोरुम्स बंद रखने का आदेश मिला हैं । इस बात का समर्थन महावीर ज्वैलर्स के महैन्द्र जैन ने भी किया था ।
जबकि दागीना बाजार के वरिष्ठ ज्वैलर्स और "इब्जा" के कुमार जैन कहा था कि इस मिनी लाकडाउन के मद्देनजर सभी दुकान- रेस्तरां और गैर आवश्यक दुकानें कल से बंद रहेंगी। आगे उन्होंने बताया था कि इसके लिए हमारा विरोध जारी है। प्रत्येक दुकान- रेस्तरां को अपने शटर पर एक बोर्ड लगाना चाहिए, जिसमें कहा गया हो कि: हम बिना किसी सब्सिडी के दुकानों - रेस्तरांओं को बंद करने का पुरजोर विरोध करते हैं। कृपया इसे कपड़े या कागज पर एक बड़े बैनर की तरह लगाएं। कृपया अन्य क्षेत्रों की दुकानों के लिए आगे इसकी जानकारी दे । 
दौरान दूसरी यह खबर आई थी कि महराष्ट्र में वीकेंड लाक डाउन के विरोध में उतरे मुंंबई के व्यापारी बोले कि किराया निकलना भी मुश्किल हैं। महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पूरे महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है । इसमें रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक लोगों के घर से निकलने पर पाबंदी रहेगी साथ ही शाम के समय एक साथ 5 लोगों के इकट्ठा होने पर भी रोक लगा दी गई है । इसके अलावा वीकेंड पर लॉकडाउन का फैसला लिया गया है । व्यापारी वर्ग लॉकडाउन के फैसले के विरोध में उतर आया है । कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र में किए गए लॉकडाउन को लेकर व्यापारी वर्ग ने नाराजगी जताई है । व्यापारियों का कहना है कि एक बार फिर लॉक डाउन से उनका धंधा चौपट हो जाएगा । व्यापारी संघ के अध्यक्ष विरेन शाह ने कहा था कि दुकान बंद करके प्रॉपर्टी टैक्स और किराया कैसे चुकाया जाएगा?  दुकान पर काम करने वाले लोगों की तनख्वाह निकालना भी मुश्किल होगा । व्यापारी वर्ग का कहना है कि सरकार के ऐलान के बाद तकरीबन 13 लाख दुकानें बंद हो जाएंगी ऐसे में लोगों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा ।【Photos Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust•News Channel•
 
    

Comments

Popular posts from this blog

बज़ट में हीरा ईन्ड्रस्टी के लिए कुछ नहीं, जबकि सोने चांदी में आयात शुल्क बढ़ा /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

मुंबई/महाराष्ट्र सुवर्ण कार संघ की ओर से पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

बज़ट में सोने में आयात शुल्क बढ़ने से सोना-चांदी का बिजनेस पड़ोसी देशों में चला जायेगा :जीजेईपीसी /रिपोर्ट स्पर्श देसाई