√• राजस्थान में दिनदहाड़े ज्वैलर्स लूटा गया : हेलमेट और मास्क लगाकर आए बदमाशों ने दुकान से लूटे 96 लाख के जेवर और 12 लाख नकद/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• राजस्थान में दिनदहाड़े ज्वैलर्स लूटा गया : हेलमेट और मास्क लगाकर आए बदमाशों ने दुकान से लूटे 96 लाख के जेवर और 12 लाख नकद/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】राजस्थान के जयपुर जिले के चौमूं कस्बे के बापू बाजार में स्थित एमके ज्वैलर्स पर रविवार 11 अप्रैल को दिनदहाड़े लूट हो गई थी। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली थी। घटना के बाद पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की थी। जिसमें पांच बदमाश दिख रहे थे। जिसमें एक बदमाश के हाथ में पिस्तौल दिखी थी।
 वारदात के दौरान पांचों बदमाशों ने हेलमेट और मुंह पर मास्क बांधकर ज्वैलर्स की दुकान में प्रवेश किया था।

चाचा भतीजे को बनाया बंधक:

इसके बाद दुकानदार और एक बच्चे को बंधक बनाकर दुकान में लूट की वारदात का अंजाम दिया था। बदमाश दुकान से करीब 96 लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण सहित करीब 12 लाख 30 हजार रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए थे। फुटेज में विरोध करने पर बदमाश मारपीट करते भी दिख रहे है।

नाकाबंदी कर दी गई  :

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी और नाकाबंदी करा दी थीं 
। दुकानदार के अनुसार बदमाश अलमारी में रखे 12 लाख 30 हजार रुपए सहित करीब 96 लाख रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है। 【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments

Popular posts from this blog

बज़ट में हीरा ईन्ड्रस्टी के लिए कुछ नहीं, जबकि सोने चांदी में आयात शुल्क बढ़ा /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

मुंबई/महाराष्ट्र सुवर्ण कार संघ की ओर से पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

बज़ट में सोने में आयात शुल्क बढ़ने से सोना-चांदी का बिजनेस पड़ोसी देशों में चला जायेगा :जीजेईपीसी /रिपोर्ट स्पर्श देसाई