√• सोना चांदी की गैर कानूनी आयात : मुंबई में दो लोग गिरफ्तार / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• सोना चांदी की गैर कानूनी आयात : मुंबई में दो लोग गिरफ्तार / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【 मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने 26 अप्रैल सोमवार को एक सोने चांदी के आयातक और एक ज्वैलर को चांदी और कलाई घड़ीयों की तस्करी के लिए गिरफ्तार किया था, जिसकी कीमत 4.53 करोड़ रुपये मानी जाती हैं।
गिरफ्तार किए गए लोगों में अंधेरी स्थित सोने चांदी के आयातक मोहम्मद नुरानी और ज्वैलर्स मनीष बिरावत हैं। डीआरआई को संदेह है कि पूर्व में आरोपियों ने करीब 5,000 किलोग्राम चांदी के आभूषणों की तस्करी की होगी। DRI अधिकारियों को हाल ही में जानकारी मिली कि AAR Enterprises के नाम से चांदी की एक खेप एयर कार्गो के जरिए तस्करी की गई हैं। उस खेप को अंधेरी के एक स्थान पर पहुंचाया जाना था और एक निश्चित वाहन में ले जाया जाना था। डीआरआई के अधिकारियों ने 19 मार्च को वाहन को रोक दिया था और वाहन को एयर कार्गो कार्यालय में लाया गया और तस्करी के आभूषण मिले थे। घोषित वजन 194 किलोग्राम था लेकिन वास्तविक वजन 612 किलोग्राम निकला था। दोनों आरोपियों को अदालत ले जाया गया था । स्थानीय अदालत ने दोनों आरोपियों को 4 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था । 【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust•News Channel•

Comments
Post a Comment
आप का अभिप्राय हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं ।