√• आयकर कानून : आप अपने पास अपने घर कितना सोना या नकदी बेफ्रिक रख सकते है ? क्या है नियम ? जाने आप / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• आयकर कानून : आप अपने पास अपने घर कितना सोना या नकदी बेफ्रिक रख सकते है ? क्या है नियम ? जाने आप / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】सोने की लिमिट : पिछले साल 2020 के अगस्त महीने में सोने ने करीब ₹ 56,200 का ऑल टाइम हाई लेवल छुआ था और अब सोना 44,113 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच चुका है। इस तरह सोना अपने ऑल टाइम हाई से ₹ 12000 तक सस्ता हो चुका है। 2020 में सोना 28 फीसदी तक चढ़ा था और अब 12 हजार रुपये से भी अधिक गिर चुका है। सिर्फ इसी साल में भी सोने में भारी गिरावट आई है। इतना ही नहीं, चांदी में भी ₹ 10 हजार तक की गिरावट देखने को मिली है।
अगर आप भी सस्ते होते सोने को देखते हुए सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आयकर नियमों के मुताबिक आम आदमी घर में कितना सोना रख सकता है।
आयकर विभाग के नियमों के मुताबिक विवाहित महिला घर में 500 ग्राम, अविवाहित महिला 250 ग्राम और पुरुष केवल 100 ग्राम सोना बिना इनकम प्रूफ दिए रख सकते हैं।अगर आप तय सीमा में सोना घर में यानी अपने पास रखते हैं तो आयकर विभाग आपके सोने के आभूषणों जब्त नहीं करेगा। अगर आपके पास इससे ज्यादा सोना है तो आपको इसके लिए इनकम टैक्स प्रूफ या फिर ये सोने और गहने कहां सा आए ? उसका जवाब देना होगा। वैलिड सोर्स और प्रूफ के साथ आप जितनी मर्जी चाहे उतना सोना घर में रख सकते हैं लेकिन अगर कोई बिना इनकम सोर्स बताए घर में सोना रखना चाहता है तो इसकी सीमा तय है।
कानून कहता है कि ज्वैलरी के रूप में सोना रखने की कोई सीमा नहीं है लेकिन आपको इसे खरीदने के लिए पैसों का जरिया बताना होगा। अगर आपको ज्वैलरी विरासत में मिली है तो आपको इसकी वसीयत दिखानी होगी।
नकदी का संसार :
क्या है कैश रखने की लिमिट :
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आप घर में कितना भी कैश रख सकते हैं। कैश रखने की फिलहाल कोई लिमिट तय नहीं की गयी है मगर आपके पास जो कैश है, उसका सही सोर्स और जानकारी बतानी होगी। बिलकुल ऐसा ही नियम गोल्ड के लिए भी लागू होता है। आप जितना चाहे गोल्ड रख सकते हैं, मगर उसका सही सोर्स बताना होगा।
कैश लेन-देन पर सख्ती :
नये नियमों के अनुसार आप कैश में ₹ 2000 से ज्यादा का न तो चंदा दे सकते और न ही दान कर सकते। इसके अलावा यदि मेडिकल खर्च पर आप ₹ 5000 से ज्यादा बतौर कैश खर्च करते हैं तो आपको टैक्स छूट नहीं मिलेगी। इतना ही नहीं अगर आप बिजनेस के लिए ₹ 10,000 से अधिक पैसा कैश में खर्च करते हैं तो उसे बतौर मुनाफा माना जाएगा। ₹ 20000 से ऊपर कैश में लोन लेने-देने पर मनाही है। नियम तोड़ने वाले से जुर्माना लिया जाएगा।
जानिए कुछ और नियम :
अब नियम यह भी है कि आप फॉरेन एक्सचेंज से ₹ 50,000 से अधिक पैसा नहीं ले सकते। यहां तक कि कैश में खरीदारी की लिमिट सिर्फ ₹ 2 लाख है। इससे अधिक की खरीदारी आप कैश में नहीं कर सकते। एक और अहम नियम यह है कि बैंक से साल में ₹ 2 करोड़ ज्यादा कैश निकालने पर आपको टीडीएस देना होगा। इनमें से किसी भी नियम को तोड़ने पर इनकम टैक्स विभाग का नोटिस आ सकता है।
कैश का सोर्स न पता होने पर जुर्माना :
जानकार बताते हैं कि घर में कैश रखने की लिमिट नहीं है, मगर उसका सोर्स साफ होना चाहिए। अगर उस कैश का सोर्स क्लियर न हो तो आपको उस पैसे के 137% तक जुर्माना देना होगा। कैश के अन्य नियमों में यदि आप बैंक के बचत खाते में ₹ 50000 से अधिक जमा करें तो पैन नंबर चाहिए होगा। यहां तक कि कैश में पे-ऑर्डर या डिमांड ड्राफ्ट बनवाने के लिए भी पैन की जरूरत होगी।
कैसे करें लेन-देन ?
कैश से जुड़े इतने सारे और सख्त नियमों के कारण जानकार लोगों को दूसरे तरीकों से लेन-देन की सलाह दे रहे हैं। आपकी कोई चूक नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए बेहतर है कि उपलब्ध अन्य माध्यमों के जरिए लेन-देन करें। इस तरह आप जुर्माने से सुरक्षित रहेंगे।
【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Gold Dust•News Channel•

Comments
Post a Comment
आप का अभिप्राय हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं ।