√• भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी को जल्द लाया जाएगा भारत, ब्रिटेन से मिली प्रत्यर्पण को अनुमति/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी को जल्द लाया जाएगा भारत, ब्रिटेन से मिली प्रत्यर्पण को अनुमति/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】ब्रिटेन के गृह विभाग ने 13 हजार करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी में वांछित हीरा कारोबारी नीरव मोदी को भारत को प्रत्यर्पित करने की अनुमति प्रदान कर दी है । अधिकारियों ने 16 अप्रैल को यह जानकारी दी थी । नीरव मोदी पर अपने मामा मेहुल चोकसी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक से धोखाधड़ी करने का आरोप है । उल्लेखनीय है कि बीते 25 फरवरी को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत ने मोदी के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी थी । अदालत के फैसले की जानकारी ब्रिटेन के गृह विभाग को दी गई थी । जिसके आधार पर नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिए अनुमति दी गई ।

ब्रिटेन की अदालत में लंबी कानूनी लड़ाई के बाद भारत को सफलता मिली है । ब्रिटेन की अदालत में ये कानूनी लड़ाई करीब 2 साल तक चली थी । भारत लाए जाने के बाद नीरव मोदी को मुंबई स्थित आर्थर रोड जेल में रखा जाएगा । सीबीआई के एक अधिकारी के हवाले से ANI ने जानकारी दी है कि नीरव मोदी को भारत लाने की मंजूरी मिल गई है । उन्होंने बताया कि ब्रिटेन के गृहमंत्री ने इस बात को मंजूरी दे दी है । नीरव मोदी को जल्द ही भारत लाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी । खास बात है कि नीरव मोदी के बाद सीबीआई ने उसके भाई निहाल मोदी पर भी शिकंजा कसा था ।【 Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust•News Channel•

Comments

Popular posts from this blog

*वेस्ट एशिया में तनाव कम होने और डॉलर के कमजोर पड़ने से भारत में सोने-चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर, MCX पर गोल्ड ₹1.51 लाख के पार*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*सोना-चांदी खरीदना हुआ भारी:आयात शुल्क में भारी बढ़ोतरी से कीमतों में आया बड़ा उछाल*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 

*भारत के दूसरे सबसे बड़े सोना खरीदने के त्योहार अक्षय तृतीया के दौरान मांग धीमी रही,कीमतों में उछाल के बाद*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई