मुंबई में कलर जेम्स स्टोन पर GSI का हुआ सेमिनार /रिपोर्ट ; स्पर्श देसाई
This is √•Gold Dust News Channel•'s Blog.. News from Bullion & Diamond Industry...
Report by Sparsh Desai/Photos & Video by...Sparsh Desai © Gold Dust News Channel.
मुंबई, / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई,
महानगर मुंबई जवेरी बाजार स्थित मुंबादेवी मंदिर के पास आया हुआ, दागिना बाजार एसोसिएशन के हॉल में दिनांक 16 मई को 4:00 बजे से 6:00 बजे तक जेमोलॉजिकल साइंस इंटरनेशनल की ओर से एक ज्ञानवर्धक सेमिनार का अच्छा आयोजन हुआ ।
मुंबई की जानी-मानी जेमोलॉजिस्ट सीमा आठवले ने रंगीन रत्नों के ऊपर और उन पर होती 10 प्रकार की ट्रीटमेंट के बारे में उपस्थित रत्नों के व्यापारियों को जानकारी प्रदान की । वो 10 ट्रीटमेंट अथवा प्रोसेस होने के बाद ही वह रत्न पहनने के लायक बनता हैंं ।
संसार के कई राष्ट्रों में रंगीन रत्नों का उत्पादन होता हैंं, जिसमें कनाडा, यूएस, अर्जेंटीना, मोरक्को, चाइना, नाइजीरिया, भारत, म्यानमार, श्रीलंका, थाईलैंड, कंबोडिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और जिंबावे के साथ दूसरे कई राष्ट्रोंमे, जहां से कई विभिन्न प्रकार के रंगीन रत्नों वहां की खदान में पाए जाते हैं । पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए मिस आठवले ने ब्लू सफायर, एमराल्ड, हीरे, रूबी, यलो सफायर और दूसरे रत्नों के बारे में दिलचस्प जानकारी दी साथ में जेम स्टोन के भीतरी प्रोसेस और टैकनिकल ट्रीटमेंट के बारे में भी विस्तार से बताया ।
हॉल में उपस्थित लोगों को सावधान करते हुए मीस आठवले ने यह बताया कि आप अपनी मूल्यवान ज्वेलरी को जब साफ करते हो, तब उस पर स्प्रे ना करें और केमिकल का प्रयोग कदापि न करें, इससे ज्वेलरी की लाईफ कम हो जाती हैंं ।
मोती के बारे में उन्होंने बताया कि मोती और जेड़ आदि में ब्लीचिंग होती हैंं, जबकि दूसरे रत्नों में 10 प्रकार की प्रोसेस होती हैंं ।
इस अवसर पर उपस्थित दागिना बाजार एसोसिएशन के भूतपूर्व उपाध्यक्ष कुमार जैन ने इस सेमिनार की कामयाबी के बाद कहा कि मुंबई जवेरी बाजार में विभिन्न लैबोंंकी ऑफिस से हैंं, मगर जीएसआई कि ना तो ऑफिस हैंं, ना तो लैब हैंं । हम लोग प्रयत्न करेंगे कि इस संस्था की एक लैब अथवा एक ऑफिस मुंबई जवेरी बाजार या फिर दागिना बाजार में हो । अच्छा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन देने के बाद उपस्थित लोगों ने मिस आठवले को धन्यवाद दिया था ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में रंगीन रत्नों के व्यापारियों के साथ संगम चैन के रमण सोलंकी, अनिल जैन, पत्रकार स्पर्श देसाई, पत्रकार जैक चुनावाला और दूसरे लोग उपस्थित रहे थे ।
करीब 2 घंटे कार्यक्रम चला था, आखिर में कुमार जैन ने आभार प्रकट किया था ।
रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √● Gold Dust News Channel●के लिए...



Comments
Post a Comment
आप का अभिप्राय हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं ।