शादियों के मौसम को लेकर अखातीज को ज्वेलर्स लोगों को आभूषणों की अच्छी बिक्री की आशा /रिपोर्ट : स्पर्श देसाई

This is √•Gold Dust News Channel•'s Blog.. News from Bullion & Diamond Industry... Report by Sparsh Desai/Photos & Video by...Google.
मुंबई, / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई, 
इस साल आखातीज पर ज्वेलर्स लोगों को आभूषण की बिक्री की अपेक्षा हैंं ।
 बीते साल की तुलना में 10 से 30% ज्वेलरी की बिक्री में वृद्धि होने की आशा ज्वैलर्स लोग रख रहे हैं ।
  कुछ ज्वेलर्स ने बताये अनुसार इस साल के गुड़ी पड़वा की खरीदारी में आभूषणों में डिमांड बढ़ी थी । खासकर हीरों की ज्वेलरी में बहुत अच्छी खरीदी रही थी । शादियों के मौसम के पहले आखातीज को अच्छी बिक्री की आशा सभी ज्वेलर्स लोग रख रहे हैं ।
 इस साल ग्रामीण क्षेत्रों में भी सोने की ज्वेलरी की खरीदारी की वृद्धि की आशा हैंं । सरकार में किसानों के लिए जो योजना का ऐलान किया हैंं, उनको लेकर उनकी आय से कुछ ग्रामीण लोग सोने की खरीदारी करें ऐसी संभावना हैंं ।
 इस साल लोकसभा के चुनाव के मद्देनजर लगी हुई आचार संहिता के कारण सोने की ज्वेलरी की आवाजाही और बिक्री दोनों पर असर हुई थी ।
 जिसके मद्देनजर इस अखातीज को सोने कीज्वेलरी की बिक्री में वृद्धि होने की संभावना हैंं । ग्राहक लोग सोने के बदले हीरो की ज्वेलरी की ज्यादा खरीदारी करते हैं । कृषि समृद्धि योजना के कारण किसान लोग अपनी ज्यादा आय को सोने की ज्वेलरी की खरीदारी में लगाए, ऐसी संभावना हैंं । अमेरिका के ब्याज दर और अमेरिका के वित्त तंत्र की परिस्थिति के आधार पर सोने के दामों में उतार-चढ़ाव देखा जाएगा । इसके उपरांत सोने में स्थानीय दामों में रुपये के स्तर को लेकर दाम आधारित रहेंगे ।
रिपोर्ट : स्पर्श देसाई

Comments

Popular posts from this blog

बज़ट में हीरा ईन्ड्रस्टी के लिए कुछ नहीं, जबकि सोने चांदी में आयात शुल्क बढ़ा /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

मुंबई/महाराष्ट्र सुवर्ण कार संघ की ओर से पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

बज़ट में सोने में आयात शुल्क बढ़ने से सोना-चांदी का बिजनेस पड़ोसी देशों में चला जायेगा :जीजेईपीसी /रिपोर्ट स्पर्श देसाई