मुंबई जवेरी बाजार, धनजी स्ट्रीट में जेम्स डिलर्स सिंधी एसोसिएशन के ज़रिए पहली बार चैटीचंद का त्यौहार मनाया गया / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई
मुंबई, /रिपोर्ट: स्पर्श देसाई,
महानगर मुंबई जवेरी बाजार में आई हुई धनजी स्ट्रीट यानी कि ओल्ड जवेरी बाजार में पहली बार जेम्स ड़िलर्स सिंधी एसोसिएशन के जरिए चेटी चंद का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।
सिंधी लोगों के आराध्य देव झूलेलालजी को लेकर यह त्यौहार मनाया जाता हैंं । यह पर्व से सिंधी लोगों का नया साल भी शुरू हो होता हैंं ।
आयोजित इस त्यौहार में आरती, भजन और भेहरानो साहिब का कार्यक्रम हुआ था । बाद में मशहूर होटल भगत ताराचंद की ओर से तैयार किया गया प्रसाद, जिसमें चना मिश्रित मीठा चावल लोगों में बांटा गया । यह प्रसाद करीब 2000 लोगों को बांंटा गया । इस अवसर पर इस त्यौहार शोभायमान के लिए व्यापारी जगत की जो मशहूर हस्तियां उपस्थित रही,उसमें पोपली एंड संस के चेयरमैन, भेरुमल सामल दास एंड कंपनी के चेयरमैन, दीपक ज्वेलर्स के चेयरमैन, टीटी जेम्स के दीपक पंजाबी, कैबिनेट मिनिस्टर राज के पुरोहित, पर्ल एसोसिएशन के पदाधिकारी, कलर जेमस्टोन एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी, मारवाड़ी समाज के लोग गुजराती समाज के लोग जैन समाज के लोग और उसके प्रतिष्ठित ज्वेलर्स कुमार जैन, अनिल जैन, राजू जैन के साथ समाज सेवक हौंसिला प्रसाद गुप्ता, अशोक शाह, पत्रकार अमरजीत तिवारी के साथ कई लोगों ने इस त्यौहार में हिस्सा लेकर प्रसाद का लाभ लिया था ।
भव्य तरीके से आयोजित इस आयोजन में सिंधी डीलर्स जेम्स डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी लोग उपस्थित रहे थे ।जिसमें जे के ज्वेलर्स के कन्हैयालालजी क्कड़, नानक रेवलानी, अनिल पंजाबी, प्रकाश पंजाबी, विनोद पंजाबी, राजू पंजाबी, निर्मल पंजाबी जयकुमार पंजाबी, चतुर दास दास एंड संस ज्वेलर्स के अशोक तेजनानी और मनिष तेजनानी के साथ कई दूसरे लोगों ने और व्यापारियों ने इस त्यौहार में शिरकत कर इस त्यौहार बड़ी धाम धूम से मनाया और झूलेलाल जी के आशीर्वाद
लिये ।
रिपोर्ट :स्पर्श देसाई √●Gold Dust News Channel ● के लिये...

Comments
Post a Comment
आप का अभिप्राय हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं ।