विदेश में आयोजित एग्ज़ीबिशन से फिरसे आयात होने वाले हीरों पर लगने वाली आईजीएसटी से हीरा उधोग में नाराजगी / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

This is √•Gold Dust News Channel•'s Blog.. News from Bullion & Diamond Industry... Report by Sparsh Desai/Photos & Video by...Google.©Gold Dust News Channel.
मुंबई, / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई.
मुंबई कस्टम विभाग में के ज़रिए जाहिर किए हुए डायमंड  ग्रेडिंग को लेकर नए नोटिफिकेशन से हीरा इंडस्ट्री में भारी नाराजगी दिख रही हैंं । जीएसटी लागू होने के बाद हीरे की इंडस्ट्री में उत्पन्न हुई सवालों को लेकर जीएसटी कमेटी ने कोई हल नहीं सूजाया हैंं ।इससे  हीरे के छोटे बड़े सभी इकाइयों के लिए मुश्किलें बढ़ी हैंं । विदेशों में से आयोजित  एग्जीबिशन में फिर से आयात होने वाले तैयार हीरे और ज्वेलरी के ऊपर क्रमशः 0 .5 और 3% तक जितना आईजीएसटी लागू होने से हीरा इंडस्ट्री में इसका लगातार विरोध देखने को मिल रहा हैंं । इसके साथ इंडस्ट्री में अलग अलग सर्विस पर 5℅ से लेकर 18% तक जीएसटी लागू होने से छोटी इकाइयों को बड़ी मुश्किलात हो रही हैंं ।
 हाल में सूरत में आए हुए जीएसटी एडवाइजरी कमिटी के ओम प्रकाश मित्तल हीरा उद्योग के प्रमुख व्यापारी जीजेईपीसी के  होद्देदारों और सूरत डायमंड एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हीरा उद्योग को हो रही तकलीफों के बारे में विस्तृत जानकारी दी थी । 
जीजेईपीसी के डायरेक्टर  के साथ बात करते हुए उन्होंने बताया था कि विदेशों में आयोजित एग्जिबिशन प्रदर्शन में रखे हुए तैयार हीरो को फिर से जब वापस भारत लाया जाता हैंं, तो उन पर आईजीएसटी लगता हैंं । जो बराबर नहीं हैंं । ऐसा तो तब होना चाहिए जब इस इन हीरो की बिक्री हो और बिक्री होने वाले हीरो पर ही यह ड्यूटी लागू होती हैंं, लेकिन जो तैयार हीरोंं की बिक्री नहीं हूई हो,  उनको वापस लाने पर 0.25 और ज्वेलरी के ऊपर 3% जीएसटी लेकर हीरा उद्योग के व्यापारियों को मुश्किल में रख रहे हैं । इसके उपरांत हीरा उद्योग में ग्रेडिंग से लेकर सर्टिफिकेट तक की सभी सभी सर्विसेज ऊपर 5% से 18% जीएसटी लागू हैंं । उसे दूर करने के लिए हम लोग सरकार से बात करनेवाले हैं ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √ ●Gold Dust News Channel ●के लिए...

Comments

Popular posts from this blog

बज़ट में हीरा ईन्ड्रस्टी के लिए कुछ नहीं, जबकि सोने चांदी में आयात शुल्क बढ़ा /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

मुंबई/महाराष्ट्र सुवर्ण कार संघ की ओर से पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

बज़ट में सोने में आयात शुल्क बढ़ने से सोना-चांदी का बिजनेस पड़ोसी देशों में चला जायेगा :जीजेईपीसी /रिपोर्ट स्पर्श देसाई