भारत की पहली तिमाही में सोने की ड़िमांड में 5 प्रश की वृध्दि /रिपोर्ट: स्पर्श देसाई
This is √•Gold Dust News Channel•'s Blog.. News from Bullion & Diamond Industry...
Report by Sparsh Desai/Photos & Video by...Google.
मुंबई, /रिपोर्ट : स्पर्श देसाई
साल 2019 की पहली तिमाही यानि कि जनवरी से मार्च तक के दौरान भारत की सोने की ड़िमांड साल 2018 समय के तूलना में 151.5 टन के सामने 5% बढ़कर 159 टन की तह तक रही होने की बात वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने आज अपने एक हेवाल बताया था ।
मूल्यों की दृष्टि से समीक्षा के तहत के वक्त के दौरान डिमांड पिछले साल के इसी समय के दौरान रु. 41.680 करोड़ के सामने 13% से बढ़कर रु. 47,010 करोड़ की तह पर रही थी ।
स्थानीय फॉरेक्स मार्केट में डॉलर के सामने रुपया में सुधार लक्षी वातावरण होने से सोने की संसार की दामों में गिरावट आने से, खासकर इस तिमाही के पिछले हिस्से में डिमांड में वृद्धि होने से सोने की डिमांड 150 टन की तह पर रही थी ।
ग्लोबल स्तर पर इसकी डिमांड में वृद्धि होने से ज्वेलरी के लिए डिमांड पिछले साल के इसी समय के 119.2 टन के सामने 5% की वृद्धि दर के साथ 125.4 टन की तह पर रही थी ।
काउंसिल के हेवाल में बताएं अनुसार समीक्षा के तहत के वक्त में शादियों के मुहूर्त में, भी जो पिछले साल के इसी वक्त के दौरान सिर्फ 8 थे, उसके सामने 21 मुहूर्त होने के कारण इस डिमांड की वृद्धि को सहारा मिला था । ऐसा काउंसिल के मैनेजिंग डायरेक्टर पी.सोम सुंदरम ने बताया था । आगे उन्होंने कहा था कि मार्च महीने के पहले सप्ताह में सोने के दामों में हुई गिरावट के मद्देनजर इस डिमांड को भी सहारा मिला था ।
चुनाव के पूर्व की आचार संहिता को ध्यान में लेते हुए संभावित गैरकानूनी तौर पर आने वाले सोने को रोका जाए इसके लिए कठोर कदम उठाने से नियंत्रित जत्थेको स्थिति का लाभ संगठित क्षेत्रों को ज्यादा मिला था ।
काउंसिल के आंकड़ा की जानकारी के अनुसार मूल्यों के हिसाब से ज्वेलरी के लिए सोने की डिमांड पिछले समय के दौरान रु. 32,790 करोड़ के सामने 13% बढ़कर रु. 37,070 करोड़ की तह तक रही थी ।
पहली तिमाही में निवेश लक्षी डिमांड में पिछले साल के इसी समय के दौरान के 32.3 टन के सामने 4% बढ़कर 33.6 टन तक और मूल्यों की द्रष्टि से ड़िमांड पिछले साल के मुकाबले रु. 8890 करोड़ के सामने 12% बढ़कर रु.9940 करोड़ की तह तक रहे थे ।
काउंसिल की जानकारी के अनुसार समीक्षा के तहत के वक्त के दौरान रीसाइकलिंग सोने की डिमांड में भी गत साल की तुलना में 14.1 टन के सामने 14% बढ़कर 16.1 टन के स्तर पर रही थी ।
काउंसिल के डिरेक्टर पी. सोम सुंदरम ने दूसरी तिमाही में वर्तमान शादियों के मौसम, अक्षय तृतीया के पर्व और किसानों की अच्छी फसल के अच्छे दाम मिलने पर ग्रामीण क्षेत्रों में डिमांड में वृद्धि होने से एक तरह से सोने की डिमांड में वृद्धि होने का आशावाद प्रकट किया था ।
आगे उन्होंने बताया था कि भारतीय हवामान विभाग ने इस साल मोन्सून ठीक ठाक रहने की संभावना होने से वर्ष के शेष वक्त में भी आकर्षक दाम की तह पर सोने को ग्रामीण ड़िमांड का भी सहारा मिलता रहेगा ।
हालांकि सोनेकी आयात के संदर्भ में उन्होंने आगे बताया था कि, साल की पहली तिमाही में सोने के आयात पिछले साल के मुकाबले इसी वक्त के दौरान 157 टन के सामने 11% बढ़कर 175 टन की आस पास की तह तक रही हैंं और वर्ष 2019 में कुल आयात 750 से 850 टन रहने का अनुमान काउंसिल रख रहा हैंं ।
- रिपोर्ट: स्पर्श देसाई √●Gold Dust News Channel ● के लिये...

Comments
Post a Comment
आप का अभिप्राय हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं ।