*मुंबई के जावेरी बाजार में ज्वैलरी मशीनरी शो के लिए हुआ रोड़ शो*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*मुंबई के जावेरी बाजार में ज्वैलरी मशीनरी शो के लिए हुआ रोड़ शो*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】महानगर मुंबई के जावेरी बाजार स्थित *इब्जा हाउस के सभागार* में हाल के दिनों में "ज्वैलरी मशीनरी एंड अलाइड इंडिया इंटरनेशनल एक्सो"के लिए केएनसी सर्विस की ओर से एक रोड़ शो का आयोजन हुआ ।
केएनसी सर्विस की *एम.डी. अ.सौ. क्रान्ति नागवेकर* ने इस शो के बारे में बताया कि हम मुंबई में पहली बार संसार का सबसे बड़ा ज्वैलरी मशीनरी शो का आयोजन करने जा रहे हैं । यह आयोजन *मुंबई एग्जिबिशन सैंटर गोरेगांव* में 5 से 8 अप्रैल तक होगा ।
इस शो में करीब 150 एग्जिबिटर्स के 250 स्टाल्स होंगे । इस शो में विदेशी कंपनियों के भी स्टाल्स होंगे । जिसके तहत *यूएस,यूके,जर्मनी, इटली और होंगकोंग* के व्यापारीयों लोग इस शो में हिस्सा लेंगे। ऐसा नागवेकर ने बताया था । आगे उन्होंने बताया कि इस शो आयोजित सेमिनारों में संसार के ज्वैलरी निष्णांतों के भाषण होंगे ।
इस शो को कई कंपनियों का सहयोग मिला है । जिसके तहत *इब्जा, ज्वैलरी मशीनरी एंड एसेसरीज़ इंडस्ट्री, जेएमटीए, जेम्स एंड ज्वैलरी एशोसिएशन-राजकोट, गोदरेज, सीजेए,जेएनआई, जेटीएम, एओजे और ज्वैलरी एसोसिएशन-अहमदाबाद* का पूरा सहयोग मिला है । इस शो को प्रस्तुत कर रहे हैं, गोल्ड स्टार- इंडिया । इस शो की अवेयरनेस बढ़े उस हेतु आयोजकों ने *भारत में करीब 30 बड़े शहरों में रोड़ शो* किए हैं ।
मुंबई में आयोजित रोड़ शो में ज्वैलरी निर्माता व विक्रेता लोग उपस्थित रहे थे साथ में *इब्जा के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र मेहता व मुंबई होलसेल गोल्ड़ ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश के. जैन* विशेष तौर पर उपस्थित रहे थे। उन दोनों का शाल और बूके से सम्मानित किया गया था । इन दोनों ने अपनी बात में कहा था कि भारत में सोनाचांदी के लिए बहुत सारे शोज होते रहते हैं मगर *मशीनरी और अलाइड के लिए कोई शो नहीं* होते । जबकि अलाइड तो इस इंडस्ट्री की जान हैं । ऐसे शो यहां होने जा रहे हैं वह हमारे लिए खुशी की बात हैं ।
*चंदन एंजसी के सीइओ ललित टी. जैन* ने अपनी बात में संस्था के प्रयासों की सराहना की थी । दूसरे लोगों के भी प्रवचन हूए थे ।
इस शो में मुंबई के प्रमुख ज्वैलर्स *वसंतराज बिरावत और महावीर जैन, सोल्यूशन फोर ज्वैलरी मशीनरी एंड एसेसरीज़ के सीइओ सुभाष परुइ के साथ इंडस्ट्री के पत्रकार लोग उपस्थित रहे थे । जिसमें ललित टी. जैन,राकेश टी. जैन,श्रीपाल जैन,जगदीश पुनमिया,पत्रकार जैक रिपोर्टर, अनिता बलसारा और पत्रकार स्पर्श देसाई* थे । आखिर में रोड़ समाप्त होने की घोषणा संस्था की थी । 【【Photos By Gold Dust】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust •News Channel•#रोड़ शो






Comments
Post a Comment
आप का अभिप्राय हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं ।