*विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट,गोल्ड रिजर्व में आया उछाल*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट,गोल्ड रिजर्व में आया उछाल*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11 मार्च को समाप्त सप्ताह में 9.646 अरब डॉलर घटकर 622.275 अरब डॉलर पर आ गया था । भारतीय रिजर्व बैंक ने यह जानकारी दी थी । इससे पहले 4 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 39.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 631.92 अरब डॉलर हो गया था । इससे पूर्व 3 सितंबर,2021 को समाप्त सप्ताह में विदेशीमुद्रा भंडार 642.453 अरब डॉलर के रिकार्ड स्तर पर जा पहुंचा था ।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के जारी साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक,विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट,विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों के घटने की वजह से आई जो कुल मुद्राभंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है । आंकड़ों के मुताबिक,11 फरवरी को समाप्त सप्ताह में एफसीए 11.108 अरब डॉलर घटकर 554.359 अरब डॉलर रह गया था । डॉलर में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा भंडार में रखे जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो,पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्रा के मूल्यवृद्धि अथवा मूल्यह्रास के प्रभावों को शामिल किया जाता है ।
आलोच्य सप्ताह में स्वर्ण भंडार 1.522 अरब डॉलर बढ़कर 43.842 अरब डॉलर हो गया था । समीक्षाधीन सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास जमा विशेष आहरण अधिकार 5.3 करोड़ डॉलर घटकर 18.928 अरब डॉलर रह गया । आईएमएफ में रखे देश का मुद्रा भंडार 70 लाख डॉलर घटकर 5.146 अरब डॉलर रह गया ।
*क्या कहता है विकीपीडिया?*
देश के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves/Forex Reserves) में कमी आई है । 11 मार्च, 2022 को खत्म हुए सप्ताह में यह 9.646 अरब डॉलर घटकर 622.275 अरब डॉलर रह गया हैं ।इस दौरान गोल्ड रिजर्व का मूल्य 1.522 अरब डॉलर बढ़कर 43.842 अरब डॉलर हो गया था।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust•News Channel•#विदेशी मुद्रा#गोल्ड़ रिजर्व

Comments
Post a Comment
आप का अभिप्राय हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं ।