*रहस्यमय हीरे की खदान,जो निगल जाती है आसमान में उड़ती चिड़िया से लेकर प्लेन तक*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*रहस्यमय हीरे की खदान,जो निगल जाती है आसमान में उड़ती चिड़िया से लेकर प्लेन तक*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 रूस में एक एक ऐसा गांव हैं,जहां एक रहस्यमयी हीरे की खदान मौजूद है। यह हीरे की खदान साइबेरियन प्रांत में है। यह खदान कभी हीरे उगलती थी लेकिन अब लोग इसके आस पास भी जाने से डरते हैं। दरअसल यह हीरे की खदान इसके ऊपर 1000 फीट की ऊंचाई या इससे नीचे उड़ने वाली हर चीज को निगल जाती है। यह रहस्यमयी हीरे की खदान रूस के मर्नी गांव में है। यह खदान बहुत बड़ी है।
*साल 1960 से निकल रहे थे हीरे*
रिपोर्ट के अनुसार यह हीरे की खदान करीब 1722 फीट गहरी और 3900 फीट व्यास वाला एक बड़ा का गड्ढा है। यह आर्कटिक सर्कल से 280 मील की दूरी पर स्थित है। यह दुनिया के कुछ सबसे बड़े गड्ढों में शुमार है। यहां कभी रहस्यमय तरीके से कीमती हीरे बाहर आते रहते थे। दूसरे वर्ल्ड वॉर के बाद जब रूस फिर से खड़ा होने की कोशिश कर रहा था तो एक जियोलॉजिस्ट टीम ने यहां हीरे मिलने की संभावना जताई थी। स्टालिन के आदेश पर यहां साल 1957 में खुदाई शुरू की गई थी। हालांकि इसमें बड़ी परेशानी आई क्योंकि यहां ठंड बहुत अधिक थी और साल 1960 में यहां से हीरे निकलने लगे थे।
*साल 2004 में अचानक बंद हो गई थी खदान*
यहां कई बेशकीमती हीरे निकले हैं। रिपोर्ट के अनुसार यहां 10 साल में करीब 1 करोड़ कैरेट के डायमंड हर साल निकले थे। इसमें से कुछ 342.57 कैरेट के लेमन यलो डायमंड भी था। यहां De Beers नाम की डायमंड कंपनी ने अरबों-खरबों के हीरे निकाले थे। वहीं साल 2004 में आई बाढ़ के बाद यह खदान अचानक बंद हो गई थी।
*एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर्स को अंदर खींच लेती है यह खदान*
बाढ़ के बाद यह हीरे की खान सालों तक बंद रही है। इस दौरान छोटे-मोटे एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर्स अंदर की तरफ खिंच जाते थे। यह खदान 1000 फीट से नीचे उड़ती हर चीज को निगल लेती थी। इसी वजह से यहां एयरस्पेस को बंद कर दिया गया। कहते हैं कि ठंडी हवा के गर्म हवा से मिलने की वजह से ये शक्तिशाली आकर्षण बनता है । जिससे कोई भी चीज अंदर गुम हो जाती है। इसके बाद साल 2009 में एक बार फिर इस खदान को खोला गयां था, हालांकि साल 2017 में एक बार फिर आई बाढ़ की वजह से यहां सैकड़ों मजदूरों की जान चली गई थी। इसकी वजह भी खदान की रहस्यमय आकर्षण शक्ति ही बताई जाती है।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust•News Channel•#खदान#हीरें

Comments
Post a Comment
आप का अभिप्राय हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं ।