*मुंबई के जावेरी बाजार में ज्वैलरी मशीनरी शो के लिए हुआ रोड़ शो*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*मुंबई के जावेरी बाजार में ज्वैलरी मशीनरी शो के लिए हुआ रोड़ शो*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 【 फोटो: श्रीमती क्रांति नागवेकर】 【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】महानगर मुंबई के जावेरी बाजार स्थित *इब्जा हाउस के सभागार* में हाल के दिनों में "ज्वैलरी मशीनरी एंड अलाइड इंडिया इंटरनेशनल एक्सो"के लिए केएनसी सर्विस की ओर से एक रोड़ शो का आयोजन हुआ । केएनसी सर्विस की *एम.डी. अ.सौ. क्रान्ति नागवेकर* ने इस शो के बारे में बताया कि हम मुंबई में पहली बार संसार का सबसे बड़ा ज्वैलरी मशीनरी शो का आयोजन करने जा रहे हैं । यह आयोजन *मुंबई एग्जिबिशन सैंटर गोरेगांव* में 5 से 8 अप्रैल तक होगा । इस शो में करीब 150 एग्जिबिटर्स के 250 स्टाल्स होंगे । इस शो में विदेशी कंपनियों के भी स्टाल्स होंगे । जिसके तहत *यूएस,यूके,जर्मनी, इटली और होंगकोंग* के व्यापारीयों लोग इस शो में हिस्सा लेंगे। ऐसा नागवेकर ने बताया था । आगे उन्होंने बताया कि इस शो आयोजित सेमिनारों में संसार के ज्वैलरी निष्णांतों के भाषण होंगे । इस शो को कई कंपनियों का सहयोग मिला है । जिसके तहत *इब्जा, ज्वैलरी मशीनरी एंड एसेसरीज़ इंडस्ट्री, जेए...