*आभूषणों के निर्माण के लिए मेरठ के ज्वैलर्सो को शुद्ध सोना उपलब्ध कराया जाए: एसोसिएशन ने की मांग*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*आभूषणों के निर्माण के लिए मेरठ के ज्वैलर्सो को शुद्ध सोना उपलब्ध कराया जाए: एसोसिएशन ने की मांग*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 मेरठ के घंटाघर स्थित मुकुंदी देवी धर्मशाला में 20 दिसंबर सोमवार को *मेरठ बंगाली स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन* के वार्षिक सभा का आयोजन हुआ था । दौरान कारीगरों ने ज्वैलरी पार्क और आधुनिक मशीनें उपलब्ध कराने की मांग की थी। एसोसिएशन के अध्यक्ष जनाब शेख दिलावर हुसैन ने मेरठ में शुद्ध सोने की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की थी । अभी तक दिल्ली और अन्य जगहों से शुद्ध सोना व्यापारी मंगाते हैं । उन्होंने कारीगरों को प्रशिक्षण और रहने आदि की उचित व्यवस्था कराने की मांग की थी । उन्होंने कहा मेरठ में 10 हजार से अधिक बंगाली कारीगर परिवार सहित रह रहे हैं । चेन्नई से आए स्वर्ण आभूषण व्यापारी एसएस आलम ने कारीगरों से पारंपरिक के साथ मशीनों का प्रयोग कर नई नई डिजाईन बनाने की अपील की थी । मुख्य अतिथि मेरठ बुलियन ट्रेडर्स के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने कहा कि कारीगरों की मांगों को केंद्र एसोसिएशन की सभा में उठी हैं। ज्वेलरी पार्क के निर्माण की मांग और प्रदेश सरकार से अवगत करा पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा । इस अवसर पर सदर सर्राफा बाजार के अध्यक्ष राजकुमार भारद्वाज,नील की गली के दिनेश रस्तोगी,संजय कोटाल मनोज मंडल,मकील अली,मोहम्मद हसन,शकील आदि ज्वैलर्स मौजूद रहे ।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust•News Channel•#ज्वैलर्स

Comments

Popular posts from this blog

*वेस्ट एशिया में तनाव कम होने और डॉलर के कमजोर पड़ने से भारत में सोने-चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर, MCX पर गोल्ड ₹1.51 लाख के पार*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*सोना-चांदी खरीदना हुआ भारी:आयात शुल्क में भारी बढ़ोतरी से कीमतों में आया बड़ा उछाल*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 

*भारत के दूसरे सबसे बड़े सोना खरीदने के त्योहार अक्षय तृतीया के दौरान मांग धीमी रही,कीमतों में उछाल के बाद*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई