*ज्वेलरी प्रदर्शनी की रिपोर्ट प्रदेश सरकार तक पहुंचेगी, मेरठ ज्वेलरी शो का हुआ समापन*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*ज्वेलरी प्रदर्शनी की रिपोर्ट प्रदेश सरकार तक पहुंचेगी, मेरठ ज्वेलरी शो का हुआ समापन*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】मेरठ ज्वेलरी प्रदर्शनी की रिपोर्ट प्रदेश सरकार तक पहुंचेगी ऐसा वहां के आयुक्त ने कहा था और मेरठ ज्वेलरी शो का समापन हुआ था। अवकाश होने के कारण कई मंडियों के ज्वेलर्स इस ज्वेलरी प्रदर्शनी को देखने पहुंचे ।बिजनौर,नजीबाबाद,बरेली,मुरादाबाद,खतोली,पीलीभीत के अलावा अन्य प्रदेश के लोगों ने इस ज्वेलरी शो देखा था ।
मेरठ बुलियन एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन व बालाजी इवेंट की ओर से बिग बाइट रिजॉर्ट में चल रहे मेरठ ज्वेलरी शो का समापन 18 दिसंबर शनिवार को हुआ था । सांसद राजेंद्र अग्रवाल और कैंट विधायाक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने संयुक्त रुप से तीसरे दिन की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया था साथ ही सांसद ने कहा कि शहर के ज्वेलरी व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है । वहीं दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे और रैपिड रेल के आने से भी मेरठ के व्यापार को नई दिशा मिलेगी । इस प्रदर्शनी के माध्यम से व्यापार को बहुत आगे ले जाएंगे । प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे उपायुक्त उद्योग विजय कौशल और सहायक प्रदर्शनी के तीसरे दिन में वीकेंड की वजह से देखने को मिली भीड़ । आयुक्त शैलेंद्र प्रताप सिंह से एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने वार्ता की जिसमें उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी की एक रिपोर्ट बनाकर प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा और हर संभव सहायता ज्वेलरी सेक्टर के लिए मेरठ को मिलेगी साथ ही उन्होंने बताया कि मेरठ को ओडीओपी में शामिल कराने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे । शनिवार को साप्ताहिक पंजाब,जम्मू - कश्मीर् और उत्तराखंड के ज्वेलर्स भी प्रदर्शनी देखने पहुंचे थे ।
इस मौके पर लकी ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार 500 ग्राम चांदी श्वेता ज्वेलर्स,द्वितीय पुरस्कार 250 ग्राम चांदी सीसी ज्वेलर्स ने और मूंदडा ज्वेलर्स और तृतीय पुरस्कार 10 ग्राम चांदी के सिक्के जीते थे । इसके अलावा 20 अन्य ज्वेलर्स को भी सम्मानित किया गया था। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता, एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल,विजय आनंद,संदीप अग्रवाल,राहुल,विवेक शेखर,पुष्कर अग्रवाल,विमल जैन, राकेश माहेश्वरी आदि अग्रिम ज्वेलर्स लोग मौजूद रहे थे।
मेरठ ज्वेलरी शो तीन सौ करोड़ की लागत से तैयार किया मेगा शो था । इस शो में समूचे भारतवर्ष से लगभग 100 सर्राफा बाज़ार से प्रतिष्ठित सर्राफा व्यापारी हिस्सा लिया था । प्रदर्शनी में लगभग 50 के करीब ज्वेलरी के स्टॉल थे । जिसमें सोने के आभूषण,चांदी के आभूषण और आभूषण निर्माण में प्रयोग होने वाली नवीनतम तकनीकी जानकारी के लिए मशीनें, पैकिंग मैटेरियल और सेफ्टी मेटेरियल शामिल थी ।【Photos Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust•News Channel•#ज्वेलरी शो



Comments
Post a Comment
आप का अभिप्राय हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं ।