*मोदी सरकार ने विजय माल्या,नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से वसूली रकम के आंकडे सामने आए*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मोदी सरकार ने विजय माल्या,नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से वसूली रकम के आंकडे सामने आए*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】देश के बैंकों को हजारों करोड़ रुपये का चूना लगाकर विदेश फरार हुए भगोड़ों विजय माल्या,नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से अब तक कितने की वसूली की जा चुकी है,इसकी जानकारी केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दी । केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी कि विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी फ्रॉड केस में बैंकों का 18,000 करोड़ रुपये लौटाया है ।

तुषार मेहता ने जस्टिस एएम खानविलकर की अध्यक्षता वाली बेंच को बताया कि सुप्रीम कोर्ट में धनशोधन निवारण कानून से जुड़े कुल मामलों में 67,000 करोड़ रुपये मूल्य के आर्थिक अपराध शामिल हैं । शीर्ष अदालत पीएमएलए के तहत अपराध की आय की तलाशी,जब्ती,जांच और कुर्की के लिए प्रवर्तन निदेशालय को उपलब्ध शक्तियों के व्यापक दायरे को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है । जस्टिस एएम खानविलकर की अध्यक्षता वाली बेंच के अन्य सदस्य जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और जस्टिस सीटी रविकुमार हैं ।

ईडी अभी PMLA के 4700 मामलों की जांच कर रही है सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय मौजूदा समय में 4,700 मामलों की जांच कर रहा है । उन्होंने बताया कि गत 5 साल के दौरान ईडी द्वारा जांच के नए मामले वर्ष 2105-16 के 111 से 2020-21 के 981 मामले दायरे में हैं । ईडी को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, 2002 के तहत जांच,जब्ती, सर्च और संपत्ति जब्त करने का अधिकार है ।

तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी कि वर्ष 2016 से 2021 के दौरान ईडी ने जांच के लिए PMLA के सिर्फ 2086 मामले स्वीकार किए,जबकि ऐसे मामलों के लिए 33 लाख प्राथमिकियां दर्ज थीं । उन्होंने बताया कि PMLA के तहत हर साल बहुत कम संख्या में मामलों को लिया जाता है । जबकि ब्रिटेन में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत हर साल 7900 मामले, अमेरिका में 1532 मामले, चीन में 4691 मामले,ऑस्ट्रिया में 1036 मामले, हांगकांग में 1823 मामले, बेल्जियम में 1862 मामले और रूस में 2764 मामले दर्ज किए जाते हैं।【Photos Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust•News Channel•#बैंक फ्रोड के आरोपी 

Comments

Popular posts from this blog

*वेस्ट एशिया में तनाव कम होने और डॉलर के कमजोर पड़ने से भारत में सोने-चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर, MCX पर गोल्ड ₹1.51 लाख के पार*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*सोना-चांदी खरीदना हुआ भारी:आयात शुल्क में भारी बढ़ोतरी से कीमतों में आया बड़ा उछाल*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 

*भारत के दूसरे सबसे बड़े सोना खरीदने के त्योहार अक्षय तृतीया के दौरान मांग धीमी रही,कीमतों में उछाल के बाद*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई