Posts

Showing posts from 2022

*मुंबई के जावेरी बाजार में ज्वैलरी मशीनरी शो के लिए हुआ रोड़ शो*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
*मुंबई के जावेरी बाजार में ज्वैलरी मशीनरी शो के लिए हुआ रोड़ शो*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई                【 फोटो: श्रीमती क्रांति नागवेकर】 【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】महानगर मुंबई के जावेरी बाजार स्थित *इब्जा हाउस के सभागार* में हाल के दिनों में "ज्वैलरी मशीनरी एंड अलाइड इंडिया इंटरनेशनल एक्सो"के लिए केएनसी सर्विस की ओर से एक रोड़ शो का आयोजन हुआ । केएनसी सर्विस की *एम.डी. अ.सौ. क्रान्ति नागवेकर* ने इस शो के बारे में बताया कि हम मुंबई में पहली बार संसार का सबसे बड़ा ज्वैलरी मशीनरी शो का आयोजन करने जा रहे हैं । यह आयोजन *मुंबई एग्जिबिशन सैंटर गोरेगांव* में 5 से 8 अप्रैल तक होगा । इस शो में करीब 150 एग्जिबिटर्स के 250 स्टाल्स होंगे । इस शो में विदेशी कंपनियों के भी स्टाल्स होंगे । जिसके तहत *यूएस,यूके,जर्मनी, इटली और होंगकोंग* के व्यापारीयों लोग इस शो में हिस्सा लेंगे। ऐसा नागवेकर ने बताया था । आगे उन्होंने बताया कि इस शो आयोजित सेमिनारों में संसार के ज्वैलरी निष्णांतों के भाषण होंगे ।  इस शो को कई कंपनियों का सहयोग मिला है । जिसके तहत *इब्जा, ज्वैलरी मशीनरी एंड एसेसरीज़ इंडस्ट्री, जेए...

*विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट,गोल्ड रिजर्व में आया उछाल*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
*विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट,गोल्ड रिजर्व में आया उछाल*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11 मार्च को समाप्त सप्ताह में 9.646 अरब डॉलर घटकर 622.275 अरब डॉलर पर आ गया था । भारतीय रिजर्व बैंक ने यह जानकारी दी थी । इससे पहले 4 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 39.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 631.92 अरब डॉलर हो गया था । इससे पूर्व 3 सितंबर,2021 को समाप्त सप्ताह में विदेशीमुद्रा भंडार 642.453 अरब डॉलर के रिकार्ड स्तर पर जा पहुंचा था । रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के जारी साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक,विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट,विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों के घटने की वजह से आई जो कुल मुद्राभंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है । आंकड़ों के मुताबिक,11 फरवरी को समाप्त सप्ताह में एफसीए 11.108 अरब डॉलर घटकर 554.359 अरब डॉलर रह गया था । डॉलर में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा भंडार में रखे जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो,पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्रा के मूल्यवृद्धि अथवा मूल्यह्रास के प्रभावों को शामिल किया जाता है । आलोच्य सप्ताह में स्वर्...

*रहस्यमय हीरे की खदान,जो निगल जाती है आसमान में उड़ती चिड़िया से लेकर प्लेन तक*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
 *रहस्यमय हीरे की खदान,जो निगल जाती है आसमान में उड़ती चिड़िया से लेकर प्लेन तक*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 रूस में एक एक ऐसा गांव हैं,जहां एक रहस्यमयी हीरे की खदान मौजूद है। यह हीरे की खदान साइबेरियन प्रांत में है। यह खदान कभी हीरे उगलती थी लेकिन अब लोग इसके आस पास भी जाने से डरते हैं। दरअसल यह हीरे की खदान इसके ऊपर 1000 फीट की ऊंचाई या इससे नीचे उड़ने वाली हर चीज को निगल जाती है। यह रहस्यमयी हीरे की खदान रूस के मर्नी गांव में है। यह खदान बहुत बड़ी है। *साल 1960 से निकल रहे थे हीरे* रिपोर्ट के अनुसार यह हीरे की खदान करीब 1722 फीट गहरी और 3900 फीट व्यास वाला एक बड़ा का गड्ढा है। यह आर्कटिक सर्कल से 280 मील की दूरी पर स्थित है। यह दुनिया के कुछ सबसे बड़े गड्ढों में शुमार है। यहां कभी रहस्यमय तरीके से कीमती हीरे बाहर आते रहते थे। दूसरे वर्ल्ड वॉर के बाद जब रूस फिर से खड़ा होने की कोशिश कर रहा था तो एक जियोलॉजिस्ट टीम ने यहां हीरे मिलने की संभावना जताई थी। स्टालिन के आदेश पर यहां साल 1957 में खुदाई शुरू की गई थी। हालांकि इसमें बड़ी परेशानी आई क्योंकि यहां ठंड ब...

*मुंबई में हुआ इब्जा की और से 7वां इंडिया इंटरनेशनल बूलियन समिट*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
*मुंबई में हुआ इब्जा की और से 7वां इंडिया इंटरनेशनल बूलियन समिट*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】महानगर मुंबई के शानदार उपनगर शांताक्रुज की पंचसितारा होटल सहारा स्टार में इब्जा यानि "इंडिया बूलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन प्रा.लि." की और से दो दिनों के लिए "7वां इंडिया इंटरनेशनल बूलियन समिट"का भव्य आयोजन हुआ। इस आयोजन में दो दिनों के लिए सोने चांदी, कलर हीरें, रियल डायमंड्स, स्कील डेवलपमेंट, शेयर बाजार के सामने सोनाचांदी बाजार, डोमेस्टिक गोल्ड एक्सचेंज, क्रिप्टो करन्सी और रियल एस्टेट के सामने सोना, स्थानिय सोनाचांदी बाजार को अंतर्राष्ट्रीय बूलियन बाजार का सहयोग, गोल्ड़ फ्यूचर, गोल्ड़ प्राइस आउटलुक, होल मार्किंग के फायदे आदि विषयों पर विभिन्न सेसनों में व्यापक व महत्वपूर्ण चर्चा हुई थी । इन सेसनों में विभिन्न क्षेत्रों के विषेशज्ञों के साथ साथ सोने चांदी के माहिर निष्णातों ने हिस्सा लिया था। जिसके तहत वामन हरि पेठे के आशिष पेठे, मातेश्वरी गोल्ड़ के अनुराग रस्तोगी, चेतना भंडारी, प्रदीप सरकार, पी.वी. जोस, हर्षद अजमेरा, सौरभ गाडगिल, सौरभ राठी, जयप्रकाश गुप्त...

*मोदी सरकार ने विजय माल्या,नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से वसूली रकम के आंकडे सामने आए*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
*मोदी सरकार ने विजय माल्या,नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से वसूली रकम के आंकडे सामने आए*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】देश के बैंकों को हजारों करोड़ रुपये का चूना लगाकर विदेश फरार हुए भगोड़ों विजय माल्या,नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से अब तक कितने की वसूली की जा चुकी है,इसकी जानकारी केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दी । केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी कि विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी फ्रॉड केस में बैंकों का 18,000 करोड़ रुपये लौटाया है । तुषार मेहता ने जस्टिस एएम खानविलकर की अध्यक्षता वाली बेंच को बताया कि सुप्रीम कोर्ट में धनशोधन निवारण कानून से जुड़े कुल मामलों में 67,000 करोड़ रुपये मूल्य के आर्थिक अपराध शामिल हैं । शीर्ष अदालत पीएमएलए के तहत अपराध की आय की तलाशी,जब्ती,जांच और कुर्की के लिए प्रवर्तन निदेशालय को उपलब्ध शक्तियों के व्यापक दायरे को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है । जस्टिस एएम खानविलकर की अध्यक्षता वाली बेंच के अन्य सदस्य जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और जस्टिस सीटी रविकुमार हैं । ...